बरेली 24/7 न्यूज

यूजीसी रोल बैक को लेकर 23 अगस्त को दिल्ली में महापंचायत, बरेली में गरजी करणी सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत और संगीता सिंह ने की प्रेस वार्ता, समाज के लोगों से दिल्ली पहुंचने की अपील बरेली। पुराने रोडवेज स्थित कोणार्क होटल में रविवार को क्षत्रिय करणी सेना की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की गई ।

यूजीसी रोल बैक को लेकर 23 अगस्त को दिल्ली में महापंचायत, बरेली में गरजी करणी सेना

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत और संगीता सिंह ने की प्रेस वार्ता, समाज के लोगों से दिल्ली पहुंचने की अपील बरेली। पुराने रोडवेज स्थित कोणार्क होटल में रविवार को क्षत्रिय करणी सेना की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की गई । प्रेस वार्ता में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत एवं संगीता सिंह ने आगामी 23 अगस्त को शाह ऑडिटोरियम, नई दिल्ली में प्रस्तावित महापंचायत को लेकर जानकारी दी और अधिक से अधिक लोगों से दिल्ली पहुंचने की अपील की। डॉ. राज शेखावत ने कहा कि यूजीसी से जुड़े मुद्दे और प्रस्तावित बदलावों को लेकर समाज को एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करनी होगी। उन्होंने कहा कि यदि आज अपने अधिकारों के लिए आवाज नहीं उठाई गई तो आने वाले समय में सरकारें नए-नए कानून लाकर समाज को दबाने का प्रयास कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि अपने हक और अधिकारों की लड़ाई लोकतांत्रिक तरीके से मजबूती के साथ लड़नी होगी। उन्होंने दावा किया कि संबंधित मामले में सुप्रीम कोर्ट की ओर से रोक लगाई गई है, सरकार की ओर से नहीं, इसलिए समाज के लोगों को इस विषय पर गंभीरता से एकजुट होने की जरूरत है। प्रेस वार्ता के दौरान 23 अगस्त को नई दिल्ली में होने वाली महापंचायत को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में लोगों से दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि यह महापंचायत समाज की एकजुटता और अधिकारों की आवाज को मजबूती देने का महत्वपूर्ण मंच होगी। इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा संघ के प्रदेश महामंत्री सोनू ठाकुर, अरुण चौहान, मनीष रस्तोगी, वंश राजपूत सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें

यूजीसी प्रावधानों को वापस लेने और आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग, करणी सेना ने सौंपा ज्ञापन शाहजहांपुर। यूजीसी से जुड़े प्रावधानों को वापस लेने और आरक्षण व्यवस्था में आर्थिक आधार को प्रमुखता देने की मांग को लेकर करणी सेना ने गुरुवार को जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन स
7 दिन

फरीदपुर विधानसभा में विकास का नया विजन लेकर उतरे डॉ. महेंद्र देव, शिक्षा और रोजगार को देंगे सर्वोच्च प्राथमिकता बरेली। 122 विधानसभा फरीदपुर क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रबल दावेदार एवं सेवानिवृत्त शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर अपना स्पष्ट विजन सामने रखा है
14 दिन

*यूजीसी और आरक्षण संशोधन आंदोलन को लेकर करणी सेना जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट*    बदायूं। दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 अगस्त को प्रस्तावित यूजीसी एवं आरक्षण संशोधन आंदोलन को लेकर बदायूं पुलिस ने करणी सेना के जिला अध्यक्ष राहुल मैसी को उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया।  बताया जा रहा है कि आंदोलन में शामिल हो
20 दिन