बहेड़ी में भारतीय किसान यूनियन (भानु) की बैठक, किसानों की समस्याओं पर मंथन बहेड़ी। तहसील क्षेत्र के ग्राम परोही में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (भानु) की किसान बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं, विशेष रूप से गन्ना मूल्य भुगतान, कृषि संबंधी मुद्दों तथा संगठन के विस्तार पर वि

बहेड़ी में भारतीय किसान यूनियन (भानु) की बैठक, किसानों की समस्याओं पर मंथन बहेड़ी। तहसील क्षेत्र के ग्राम परोही में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (भानु) की किसान बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं, विशेष रूप से गन्ना मूल्य भुगतान, कृषि संबंधी मुद्दों तथा संगठन के विस्तार पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने के लिए कई नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। बैठक का संचालन प्रदेश मुख्य महासचिव शाहिद अंसारी ने किया। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का समय पर समाधान नहीं होने से उनमें असंतोष बढ़ रहा है। संगठन किसानों के अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ेगा। प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर अमर सिंह ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनकी उपेक्षा किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। वहीं युवा प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर अनुज सिंह ने युवाओं से संगठन से जुड़कर किसानों के हितों की आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।
यह भी पढ़ें

यूजीसी प्रावधानों को वापस लेने और आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग, करणी सेना ने सौंपा ज्ञापन शाहजहांपुर। यूजीसी से जुड़े प्रावधानों को वापस लेने और आरक्षण व्यवस्था में आर्थिक आधार को प्रमुखता देने की मांग को लेकर करणी सेना ने गुरुवार को जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन स

फरीदपुर विधानसभा में विकास का नया विजन लेकर उतरे डॉ. महेंद्र देव, शिक्षा और रोजगार को देंगे सर्वोच्च प्राथमिकता बरेली। 122 विधानसभा फरीदपुर क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रबल दावेदार एवं सेवानिवृत्त शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर अपना स्पष्ट विजन सामने रखा है

