बरेली 24/7 न्यूज

बरेली राजा रक्षा करता है प्रताड़ित नहीं, क्या गुनाह किया'; CJP Protest में भाग लेने वाले प्रोफेसर मोहित का हमला बरेली असिस्टेंट प्रोफेसर मोहित भारद्वाज ने पद से हटाए जाने के मामले को लेकर जबर्दस्त हमला बोला है। उन्होंने खुद को सपा से जुड़ा होने के कारण प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया। मोहित भारद्वाज

बरेली राजा रक्षा करता है प्रताड़ित नहीं, क्या गुनाह किया'; CJP Protest में भाग लेने वाले प्रोफेसर मोहित का हमला

बरेली असिस्टेंट प्रोफेसर मोहित भारद्वाज ने पद से हटाए जाने के मामले को लेकर जबर्दस्त हमला बोला है। उन्होंने खुद को सपा से जुड़ा होने के कारण प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया।

मोहित भारद्वाज ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप आवाज उठाने के कारण नौकरी छिनने की बात बोले- लोकतंत्र में हर कोई रख सकता है अपना पक्ष

प्रोफेसर मोहित भारद्वाज ने भाजपा सरकार पर बोला है हमला (फोटो: सोशल मीडिया) बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली के डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर मोहित भारद्वाज ने पद से हटाए जाने के मामले को लेकर सरकार पर सीधा हमला बोल दिया है। प्रोफेसर ने जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन में भाग लिया था। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को निशाना बनाते हुए नारे लगाए थे। कॉलेज प्रबंधन की ओर से उन्हें पद से हटाए जाने का आदेश जारी कर दिया गया। प्रदर्शन से लौटे प्रोफेसर को उनकी बर्खास्तगी का आदेश पत्र पकड़ा दिया गया। इसके बाद उन्होंने डीएम और सरकार से नौकरी वापस दिलाए जाने की मांग की थी। अब वे सीधे सरकार पर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने सरकार में ब्राह्मणों की प्रताड़ना का मुद्दा भी छेड़ दिया है।

प्रोफेसर ने क्या कहा? बरेली में मीडिया से बातचीत के दौरान प्रो. मोहित भारद्वाज ने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा कि यूपी के एडेड कॉलेजों के दर्जनों टीचर और प्रोफेसर आज विधायक और मंत्री बने बैठे हैं। अगर वे राजनीति कर सकते हैं, तो क्या एक आम टीचर छात्रों और बेरोजगार युवाओं के लिए आवाज नहीं उठा सकता है? हमारी गलती तो केवल इतनी है कि हमने छात्रों की आवाज उठाई।

दरअसल, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से चल रहे छात्र आंदोलन के दौरान मोहित भारद्वाज भी भाग लेने गए थे। इससे पहले उन्होंने मीडिया में कार्यक्रम में जाने की घोषणा की। उन्हें रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस इसमें विफल रही। जंतर मंतर पर वे 'मोदी तुम होश में आओ, मोदी जब-जब डरता है, पुलिस को आगे करता है', जैसे नारे लगाते दिखे थे।

भाजपा पर बोला हमला मोहित भारद्वाज ने भाजपा और आरएसएस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भगवा गमछा और काली टोपी लगाकर कॉलेज परिसर में खुलेआम शक्ति प्रदर्शन होता है। इसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं होती है। हमने जंतर-मंतर जाकर छात्रों के हक में आवाज उठाई तो यह मेरा सबसे बड़ा गुनाह बन गया। राजा का धर्म अपनी प्रजा की रक्षा करना होता है, उन्हें प्रताड़ित करना एक राजा का धर्म नहीं है।

प्रो. मोहित ने कहा कि जब पेपर लीक से छात्र डिप्रेशन में आकर सुसाइड कर रहे थे और सरकार चुप रही। यह सरकार का सबसे बड़ा गुनाह था। मोहित भारद्वाज समाजवादी पार्टी युवजन सभा के अध्यक्ष हैं। वे बरेली के बहेड़ी में गन्ना उत्पादक स्नातकोत्तर महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर थे। उन्हें पद से हटाए जाने को लेकर अब विवाद गहराया हुआ है।

रिपोर्ट - बरेली 24/7 न्यूज़

यह भी पढ़ें

यूजीसी प्रावधानों को वापस लेने और आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग, करणी सेना ने सौंपा ज्ञापन शाहजहांपुर। यूजीसी से जुड़े प्रावधानों को वापस लेने और आरक्षण व्यवस्था में आर्थिक आधार को प्रमुखता देने की मांग को लेकर करणी सेना ने गुरुवार को जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन स
7 दिन

फरीदपुर विधानसभा में विकास का नया विजन लेकर उतरे डॉ. महेंद्र देव, शिक्षा और रोजगार को देंगे सर्वोच्च प्राथमिकता बरेली। 122 विधानसभा फरीदपुर क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रबल दावेदार एवं सेवानिवृत्त शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर अपना स्पष्ट विजन सामने रखा है
14 दिन

*यूजीसी और आरक्षण संशोधन आंदोलन को लेकर करणी सेना जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट*    बदायूं। दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 अगस्त को प्रस्तावित यूजीसी एवं आरक्षण संशोधन आंदोलन को लेकर बदायूं पुलिस ने करणी सेना के जिला अध्यक्ष राहुल मैसी को उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया।  बताया जा रहा है कि आंदोलन में शामिल हो
20 दिन