बरेली 24/7 न्यूज

फरीदपुर विधानसभा में तेज हुई चुनावी सरगर्मियां, भाजपा के संभावित दावेदार डॉ. महेंद्र देव का जनसंपर्क अभियान चर्चा में बरेली/फरीदपुर। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे फरीदपुर (122) विधानसभा क्षेत्र में भी राजनीतिक गतिविधियां तेज होती जा रही हैं। भारतीय जनता पार्टी

फरीदपुर विधानसभा में तेज हुई चुनावी सरगर्मियां, भाजपा के संभावित दावेदार डॉ. महेंद्र देव का जनसंपर्क अभियान चर्चा में बरेली/फरीदपुर। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे फरीदपुर (122) विधानसभा क्षेत्र में भी राजनीतिक गतिविधियां तेज होती जा रही हैं। भारतीय जनता पार्टी के कई संभावित दावेदार लगातार जनता के बीच पहुंचकर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। इन्हीं नामों में सेवानिवृत्त माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधिकारी डॉ. महेंद्र देव का नाम इन दिनों सबसे अधिक चर्चा में है। डॉ. महेंद्र देव पिछले कुछ दिनों में सैकड़ों गांवों का दौरा कर चुके हैं। जनसंपर्क के दौरान वह केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचा रहे हैं तथा भाजपा की नीतियों का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। उनके लगातार गांव-गांव पहुंचने से स्थानीय लोगों के बीच उनकी सक्रियता की चर्चा भी बढ़ रही है। डॉ. महेंद्र देव इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार के शिक्षा विभाग में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। सेवानिवृत्ति के बाद अब वह सार्वजनिक जीवन में सक्रिय होकर क्षेत्र की जनता के बीच लगातार संपर्क बना रहे हैं। जनसभाओं और बैठकों में वह लोगों से यह वादा कर रहे हैं कि यदि उन्हें फरीदपुर की जनता की सेवा करने का अवसर मिला तो क्षेत्र के विकास, शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए फरीदपुर की तस्वीर और तकदीर बदलने का प्रयास करेंगे। हालांकि भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक फरीदपुर विधानसभा सीट के लिए अपने आधिकारिक उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। ऐसे में कई संभावित दावेदार टिकट की दौड़ में शामिल हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं के अनुसार डॉ. महेंद्र देव का नाम भी प्रमुख दावेदारों में लिया जा रहा है, लेकिन अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व द्वारा ही किया जाएगा। फिलहाल फरीदपुर विधानसभा में चुनावी माहौल लगातार गर्माता जा रहा है और सभी संभावित प्रत्याशी जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में जुटे हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा अंततः किस उम्मीदवार पर भरोसा जताकर चुनावी मैदान में उतारती है।

यह भी पढ़ें

यूजीसी प्रावधानों को वापस लेने और आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग, करणी सेना ने सौंपा ज्ञापन शाहजहांपुर। यूजीसी से जुड़े प्रावधानों को वापस लेने और आरक्षण व्यवस्था में आर्थिक आधार को प्रमुखता देने की मांग को लेकर करणी सेना ने गुरुवार को जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन स
7 दिन

फरीदपुर विधानसभा में विकास का नया विजन लेकर उतरे डॉ. महेंद्र देव, शिक्षा और रोजगार को देंगे सर्वोच्च प्राथमिकता बरेली। 122 विधानसभा फरीदपुर क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रबल दावेदार एवं सेवानिवृत्त शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर अपना स्पष्ट विजन सामने रखा है
14 दिन

*यूजीसी और आरक्षण संशोधन आंदोलन को लेकर करणी सेना जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट*    बदायूं। दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 अगस्त को प्रस्तावित यूजीसी एवं आरक्षण संशोधन आंदोलन को लेकर बदायूं पुलिस ने करणी सेना के जिला अध्यक्ष राहुल मैसी को उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया।  बताया जा रहा है कि आंदोलन में शामिल हो
20 दिन