फरीदपुर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर संगोष्ठी और मौन जुलूस, डॉ. महेंद्र देव ने निभाई अहम भूमिका बरेली/फरीदपुर। विधानसभा फरीदपुर के श्याम सुंदर कन्या इंटर कॉलेज में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर संगोष्ठी एवं विभाजन विभीषिका मौन जुलूस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व ज

फरीदपुर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर संगोष्ठी और मौन जुलूस, डॉ. महेंद्र देव ने निभाई अहम भूमिका बरेली/फरीदपुर। विधानसभा फरीदपुर के श्याम सुंदर कन्या इंटर कॉलेज में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर संगोष्ठी एवं विभाजन विभीषिका मौन जुलूस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष श्री संजीव प्रताप सिंह जी के साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में 122 विधानसभा फरीदपुर से भारतीय जनता पार्टी के प्रबल दावेदार डॉ. महेंद्र देव ने भी अपनी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए विभाजन की त्रासदी को याद किया और देश की एकता एवं अखंडता के लिए सभी से एकजुट रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य श्री कुंवर महाराज सिंह जी, जिलाध्यक्ष श्री आदेश प्रताप सिंह, विधायक श्री राघवेंद्र शर्मा, जिला महामंत्री श्री राजू उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष श्री अमिताभ सिंह, श्री ओमवीर गुर्जर, जिला मंत्री श्री संजय चौहान, कोषाध्यक्ष श्री नवीन शर्मा, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सोनम ग्वाल तथा चेयरमैन श्री संजय पाठक सहित मंडल के सम्मानित पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता बंधु मौजूद रहे। संगोष्ठी के बाद विभाजन विभीषिका मौन जुलूस निकाला गया। जुलूस के माध्यम से विभाजन के दौरान अपने प्राण गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनकी पीड़ा और संघर्ष को स्मरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
यह भी पढ़ें

यूजीसी प्रावधानों को वापस लेने और आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग, करणी सेना ने सौंपा ज्ञापन शाहजहांपुर। यूजीसी से जुड़े प्रावधानों को वापस लेने और आरक्षण व्यवस्था में आर्थिक आधार को प्रमुखता देने की मांग को लेकर करणी सेना ने गुरुवार को जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन स

फरीदपुर विधानसभा में विकास का नया विजन लेकर उतरे डॉ. महेंद्र देव, शिक्षा और रोजगार को देंगे सर्वोच्च प्राथमिकता बरेली। 122 विधानसभा फरीदपुर क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रबल दावेदार एवं सेवानिवृत्त शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर अपना स्पष्ट विजन सामने रखा है

