फतेहगंज पूर्वी में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए डॉ. महेंद्र देव, सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। बरेली/फतेहगंज पूर्वी। 122 फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रबल दावेदार एवं पूर्व माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव मंगलवार को मंडल भाजपा फतेहगंज पूर्वी द्वारा आयोजित ति

फतेहगंज पूर्वी में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए डॉ. महेंद्र देव, सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।
बरेली/फतेहगंज पूर्वी। 122 फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रबल दावेदार एवं पूर्व माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव मंगलवार को मंडल भाजपा फतेहगंज पूर्वी द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में अपने काफिले के साथ शामिल हुए। स्टेशन रोड से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने हाथों में तिरंगा लेकर भाग लिया। तिरंगा यात्रा के दौरान डॉ. महेंद्र देव अपने काफिले के साथ कार्यकर्ताओं के बीच नजर आए। उन्होंने यात्रा में शामिल होकर नगर के लोगों से मुलाकात की और उनसे संवाद भी किया। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा स्टेशन रोड से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों और चौराहों से होती हुई घूमर रोड तक पहुंची। इसके बाद यात्रा वापस स्टेशन रोड पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। तिरंगा यात्रा के दौरान डॉ. महेंद्र देव की मौजूदगी को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ उनके पहुंचने से कार्यक्रम में राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गईं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा संदीप मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष महेश राठौर, जिला कार्यकारिणी सदस्य पवन राज मिश्रा, ईशान ग्वाल, जवाहरलाल सहित भाजपा के कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें

यूजीसी प्रावधानों को वापस लेने और आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग, करणी सेना ने सौंपा ज्ञापन शाहजहांपुर। यूजीसी से जुड़े प्रावधानों को वापस लेने और आरक्षण व्यवस्था में आर्थिक आधार को प्रमुखता देने की मांग को लेकर करणी सेना ने गुरुवार को जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन स

फरीदपुर विधानसभा में विकास का नया विजन लेकर उतरे डॉ. महेंद्र देव, शिक्षा और रोजगार को देंगे सर्वोच्च प्राथमिकता बरेली। 122 विधानसभा फरीदपुर क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रबल दावेदार एवं सेवानिवृत्त शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर अपना स्पष्ट विजन सामने रखा है

