बरेली 24/7 न्यूज

UP: बरेली में कुत्तों ने छह साल की बच्ची को मार डाला, शरीर पर अनगिनत घाव, हालत देख परिजनों की कांपी रूह बरेली के सीबीगंज क्षेत्र से रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। रविवार को छह साल की बच्ची पर कुत्तों ने हमला कर दिया। उसे 100 मीटर तक घसीट ले गए और उसे नोंच-नोंचकर मार डाला। मासूम की हालत देख पर

UP: बरेली में कुत्तों ने छह साल की बच्ची को मार डाला, शरीर पर अनगिनत घाव, हालत देख परिजनों की कांपी रूह

बरेली के सीबीगंज क्षेत्र से रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। रविवार को छह साल की बच्ची पर कुत्तों ने हमला कर दिया। उसे 100 मीटर तक घसीट ले गए और उसे नोंच-नोंचकर मार डाला। मासूम की हालत देख परिजनों की रूह कांप गई। परिजनों ने बताया कि बेटी के शरीर पर अगिनत घाव थे।

बरेली के सीबीगंज क्षेत्र के लटूरी गांव में कुत्तों के झुंड ने छह साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची को बुरी तरह से नोचते कुत्ते करीब 100 मीटर तक घसीट ले गए। गंभीर रूप से घायल बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दियायह घटना रविवार दोपहर एक बजे हुई। गांव निवासी इसहाक खां ने बताया कि उनकी बेटी इनाया अपने साथी बच्चों के साथ गांव के पास खेल रही थी। इसी दौरान कुत्तों के एक झुंड ने इनाया पर हमला कर दिया। कुत्तों ने इनाया की गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों को बुरी तरह नोच डाला। हमले के दौरान बच्ची के साथ खेल रहे अन्य बच्चों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर दौड़े। ग्रामीणों ने कुत्तों को भगाकर बच्ची को उनके चंगुल से छुड़ाया। तब तक कुत्ते बच्ची को करीब 100 मीटर दूर खेतों की तरफ घसीटते ले जा चुके थे। सूचना पर बच्ची के परिजन मौके पर पहुंचे और घायल इनाया को उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल ले गए। वहां बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया। दिव्यांग पिता चलाते हैं दुकान इनाया गांव निवासी इसहाक खां की बेटी थी। इसहाक खां दिव्यांग हैं और गांव में परचून की दुकान चलाते हैं। घटना के बाद बच्ची की मां आसिया बुरी तरह रो रही थीं। इनाया अपनी तीन बहनों में सबसे बड़ी थी। परिवार बोला- अब और जख्म नहीं चाहते, शव दफनाया बच्ची के शव को लेकर देर शाम परिवार के लोग गांव लौट आए। थाना प्रभारी विनोद कुमार व हल्का दरोगा ने गांव जाकर परिवार से बात की। उनसे पोस्टमार्टम कराने को कहा। बच्ची के पिता ने कहा कि पहले ही उनकी बेटी के शरीर पर अनगिनत जख्म हैं, अब वह और जख्म नहीं कराना चाहते। पुलिस के समझाने पर उन्होंने पंचनामा भरवा लिया। इसके बाद रात में ही शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया।

सीओ टू नितिन कुमार ने बताया कि कुत्तों के हमले से बच्ची की मौत की जानकारी मिली थी। पुलिस ने परिवार से अनुरोध किया लेकिन वे पोस्टमार्टम कराने या किसी कार्रवाई को तैयार नहीं हुए। पंचनामा भरकर शव उन्हें सौंप दिया गया। तीन वर्षों में तीन मासूमों की मौत तीन साल में कुत्ते तीन मासूमों की जान ले चुके हैं, जबकि एक दर्जन से अधिक को जख्मी कर चुके हैं। शहर में कुत्तों व बंदरों के बढ़ते आतंक का मुद्दा 14 अगस्त को हुई निगम की बोर्ड बैठक में उठा तो 15 दिनों में नई एजेंसी का चयन कर कार्रवाई का आश्वासन मिला, पर दो दिन बाद ही एक और मासूम को कुत्तों ने नोचकर मार डाला।

यह भी पढ़ें

BAREILLY NEWS: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से लूट, कान से कुंडल खींचकर भागे बाइक सवार लुटेरे, रिपोर्ट दर्ज  बरेली। कैंट थाना क्षेत्र में सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से बाइक सवार लुटेरों ने कुंडल लूट लिया। बदमाशों ने पीछे से आकर महिला के कान पर झपट्टा मारा और कुंडल खींचकर भाग निकले। कुंडल इतनी ज
9 घं.

बरेली में महिलाओं के लिए हॉस्टल, बुजुर्गों के लिए बनेगा दादा-दादी पार्क, DM ने तैयार किया खाका, जानें पूरा प्लान  बरेली। बरेली शहर की तस्वीर आने वाले दिनों में बदली नजर आ सकती है। कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षित हॉस्टल, बुजुर्गों के लिए दादा-दादी पार्क, वाहनों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग और शहर को नया

52 किलो डोडा के साथ पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार। बरेली। मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत भोजीपुरा पुलिस ने एसओजी के सहयोग से अवैध डोडा की सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 52 किलो 400 ग्राम अवैध डोडा, होंडा सिटी कार, द