UP: कांवड़ यात्रा की तैयारियां परखने बरेली पहुंचे मुख्य सचिव और डीजीपी, नौ जिलों के अफसरों संग समीक्षा बैठक। यूपी के मुख्य सचिव एसपी गोयल और डीजीपी राजीव कृष्ण बृहस्पतिवार को बरेली दौरे पर हैं। दोनों उच्च अधिकारी कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में बरेली व मुरादाबाद

UP: कांवड़ यात्रा की तैयारियां परखने बरेली पहुंचे मुख्य सचिव और डीजीपी, नौ जिलों के अफसरों संग समीक्षा बैठक।
यूपी के मुख्य सचिव एसपी गोयल और डीजीपी राजीव कृष्ण बृहस्पतिवार को बरेली दौरे पर हैं। दोनों उच्च अधिकारी कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में बरेली व मुरादाबाद मंडल के नौ जिलों के अधिकारी शामिल हो रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण बृहस्पतिवार को बरेली पहुंचे। वे यहां बरेली और मुरादाबाद मंडल में कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक करने आए हैं। दोनों उच्च अधिकारी को समीक्षा बैठक में सुबह 11 बजे शामिल होना था। वह निर्धारित समय से 10 मिनट लेट पहुंचे। सर्किट हाउस में आयोजित समीक्षा बैठक में नौ जिलों के अधिकारी शामिल हुए हैं।
बैठक में बरेली-मुरादाबाद मंडल के अफसर शामिल दोनों उच्च अधिकारी सुबह करीब 11 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन मैदान में उतरे। इसके बाद वे सीधे कार से सर्किट हाउस पहुंचे। समीक्षा बैठक में बरेली और मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर, एडीजी, आईजी, डीआईजी मौजूद हैं। साथ ही बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, रामपुर और संभल जिलों के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी शामिल हुए हैं। जिला प्रशासन ने कांवड़ यात्रा व सावन की तैयारियों के लिए बुकलेट तैयार किया गया है। इसे दोनों अधिकारियों के सामने प्रस्तुत किया गया। पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन भी दिया जाएगा।
सर्किट हाउस को फूलों से सजाया गया बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने बैठक की तैयारियों का जायजा लिया था। अपर जिलाधिकारी अविनाश त्रिपाठी, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश वर्मा और उपजिलाधिकारी इशिता किशोर ने सर्किट हाउस के नए सभागार का निरीक्षण किया। उन्होंने मंच संयोजन पर चर्चा की और अति विशिष्ट कक्ष का भी जायजा लिया। सर्किट हाउस के पुराने भवन में दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गई है। दोनों उच्च अधिकारियों के दौरे को लेकर सर्किट हाउस को फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
यह भी पढ़ें

BAREILLY NEWS: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से लूट, कान से कुंडल खींचकर भागे बाइक सवार लुटेरे, रिपोर्ट दर्ज बरेली। कैंट थाना क्षेत्र में सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से बाइक सवार लुटेरों ने कुंडल लूट लिया। बदमाशों ने पीछे से आकर महिला के कान पर झपट्टा मारा और कुंडल खींचकर भाग निकले। कुंडल इतनी ज

बरेली में महिलाओं के लिए हॉस्टल, बुजुर्गों के लिए बनेगा दादा-दादी पार्क, DM ने तैयार किया खाका, जानें पूरा प्लान बरेली। बरेली शहर की तस्वीर आने वाले दिनों में बदली नजर आ सकती है। कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षित हॉस्टल, बुजुर्गों के लिए दादा-दादी पार्क, वाहनों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग और शहर को नया

