बरेली 24/7 न्यूज

3-भरण-पोषण के आदेश से नाराज होकर रची दोहरी ह****त्या, 4 घंटे में आरोपी गिरफ्तार* *मुठभेड़ में पकड़ा गया आरोपी, मुख्य साजिशकर्ता की तलाश जारी* *इटावा।* भरथना थाना क्षेत्र के ग्राम चन्देठी में 17 अगस्त 2026 को दो महिलाओं की हत्या के मामले का पुलिस ने 4 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। मुठभेड़ के दौरान

3-भरण-पोषण के आदेश से नाराज होकर रची दोहरी ह****त्या, 4 घंटे में आरोपी गिरफ्तार* *मुठभेड़ में पकड़ा गया आरोपी, मुख्य साजिशकर्ता की तलाश जारी* *इटावा।* भरथना थाना क्षेत्र के ग्राम चन्देठी में 17 अगस्त 2026 को दो महिलाओं की हत्या के मामले का पुलिस ने 4 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक आरोपी _मुकेश यादव_ को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 315 बोर तमंचा, 2 खोखा, 3 जिंदा कारतूस, 2.31 लाख रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल लाल स्कूटी बरामद हुई है।

*भरण-पोषण के आदेश से नाराज था जीजा* पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद और भरण-पोषण का मामला है। पूछताछ में मुकेश ने बताया कि उसकी मुलाकात मौसेरे जीजा _सत्येंद्र उर्फ करिया_ से न्यायालय में हुई थी। सत्येंद्र का विवाह चन्देठी निवासी मंजू से हुआ था। वैवाहिक विवाद के चलते मंजू मायके में रह रही थी और दोनों के बीच तलाक का मुकदमा चल रहा था। अदालत ने हाल ही में सत्येंद्र को मंजू को हर महीने 7 हजार रुपये भरण-पोषण देने का आदेश दिया था। इसी आदेश से नाराज होकर सत्येंद्र ने पत्नी और सास की हत्या की साजिश रची।

*इस तरह दी गई वारदात को अंजाम* पुलिस के मुताबिक 15 अगस्त को मुकेश और सत्येंद्र चन्देठी के बाहर मिले। आरोप है कि मुकेश ने नशीला पदार्थ मिली कोल्ड ड्रिंक दोनों महिलाओं को पिला दी, जिससे वे बेहोश हो गईं। इसके बाद सत्येंद्र घर में पहुंचा और दोनों ने मिलकर महिलाओं के हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद सत्येंद्र ने चाकू और दरांती से दोनों की हत्या कर दी। वारदात के बाद सत्येंद्र ने मुकेश को फरारी के लिए 2.50 लाख रुपये दिए और फरार हो गया।

*मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार* घटना की सूचना पर एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। एसओजी, सर्विलांस और भरथना पुलिस की टीम गठित की गई। सूचना के आधार पर जारपुरा से साम्हों की ओर जा रहे मुकेश को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में मुकेश के दाहिने पैर में गोली लगी और उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान _मुकेश पुत्र रामनरेश यादव, निवासी नगला तुला, थाना कुर्रा, मैनपुरी, उम्र 42 वर्ष_ के रूप में हुई है। पुलिस अब मुख्य आरोपी सत्येंद्र उर्फ करिया की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें

बेटी जिस्मानी रिश्ता बनाकर करती थी रिकॉर्ड, पिता करता था पैसों की वसूली, बस्ती में SO की मौत के बाद बेटी-पिता के इस गंदे खेल का हुआ पर्दाफाश  बस्ती जिले में रिश्तों की आड़ में रची गई एक खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हुआ है. जिस खाकी पर इलाके में सुरक्षा का जिम्मा था, वही खाकी इस बार ब्लैकमेलिंग के एक शात
2 दिन

बरेली में श्रवण समाज ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, यूजीसी रोलबैक समेत कई मांगें उठाईं बरेली। सोमवार, 7 सितंबर 2026 को दामोदर पार्क, बरेली में श्रवण समाज के लोगों ने एकत्रित होकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रपति महोदय के नाम जिला अधिकारी, बरेली के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में समाज
3 दिन

दिल्ली पुलिस ने बरेली CMO कार्यालय से कर्मचारी को उठाया, डॉक्टरों से भी हुई पूछताछ, जानें पूरा मामला  बरेली। फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाए जाने की आशंका में दिल्ली पुलिस ने शनिवार को बरेली में बड़ी कार्रवाई की। दिल्ली के मौरिस नगर थाने की पुलिस ने सीएमओ कार्यालय परिसर स्थित दिव्यांगजन प्रमाणपत्र का
5 दिन