Hapur Sawan: शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजा हापुड़ सावन के पवित्र महीने में मंगलवार को शिवरात्रि के पर्व पर पूरा जनपद शिवभक्ति में डूबा नजर आया। सुबह की पहली किरण के साथ ही जिले के प्रमुख शिवालयों के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सावन के पवित्र महीने में

Hapur Sawan: शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजा हापुड़ सावन के पवित्र महीने में मंगलवार को शिवरात्रि के पर्व पर पूरा जनपद शिवभक्ति में डूबा नजर आया। सुबह की पहली किरण के साथ ही जिले के प्रमुख शिवालयों के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
सावन के पवित्र महीने में मंगलवार को शिवरात्रि के पर्व पर पूरा जनपद शिवभक्ति में डूबा नजर आया। सुबह की पहली किरण के साथ ही जिले के प्रमुख शिवालयों के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हाथों में गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पूजन सामग्री लिए भक्त घंटों कतार में खड़े रहे और अपनी बारी आने पर भगवान शिव का जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में दिनभर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
सबली महादेव मंदिर में उमड़ा सैलाब
शहर के प्रसिद्ध सिद्धपीठ सबली महादेव मंदिर में शिवरात्रि पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, भक्तों की संख्या बढ़ती चली गई। आसपास के गांवों के अलावा दूर-दराज क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचे। मंदिर के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार करते हुए लगातार भोलेनाथ के जयकारे लगाते नजर आए।
छपकौली शिव मंदिर में भी रही भीड़
बृजघाट और बाबूगढ़ क्षेत्र के छपकौली शिव मंदिर समेत जिले के अन्य प्रमुख शिवालयों में भी दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना के साथ भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा, पुष्प और दूध अर्पित किया गया। कई श्रद्धालुओं ने परिवार के साथ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया।
सबली महादेव मंदिर को लेकर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर मन्नत मांगने वाले भक्तों की मनोकामना पूरी होती है। यही वजह है कि सावन के सोमवार, शिवरात्रि और अन्य विशेष पर्वों पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। भक्तों का कहना है कि भोलेनाथ की आराधना से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि आती है।
सुरक्षा के घेरे में रहे शिवालय
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह के निर्देश पर मंदिरों और प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया। श्रद्धालुओं की आवाजाही को व्यवस्थित रखने के लिए बैरिकेडिंग की गई। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की गई। यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए भी पुलिसकर्मी तैनात रहे। पुलिस की मुस्तैदी के बीच श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक भगवान शिव का जलाभिषेक कर शिवरात्रि का पर्व मनाया।
यह भी पढ़ें

बरेली में 67 दरोगाओं का तबादला: SSP ने एक झटके में बदले थाने और चौकियों के प्रभारी, देखें किसे कहां भेजा बरेली। बरेली में पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। कानून-व्यवस्था को लेकर एसएसपी अनुराग आर्य ने 67 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। इनमें थानों में तैनात दरोगाओं के साथ कई चौकी

फतेहगंज पूर्वी में कल रहेगी विद्युत बंदी, 13 घंटे चलेगा ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि का काम फतेहगंज पूर्वी, बरेली। विद्युत विभाग द्वारा फतेहगंज पूर्वी विद्युत उपकेंद्र पर पावर ट्रांसफार्मर नंबर-1 की क्षमता वृद्धि का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 9 सितंबर 2026 को सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक विद्युत आपूर्त

