Bareilly News: सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, इस मामले की जांच कर रही पुलिस बरेली में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप पर रुपये लेने का आरोप लगाने वाली महिला ने अपना बयान बदल दिया है। लेकिन सपा नेता की मुश्किलें फिर भी कम नहीं हुई हैं। पुलिस अब धमकी देने के आरो

Bareilly News: सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, इस मामले की जांच कर रही पुलिस
बरेली में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप पर रुपये लेने का आरोप लगाने वाली महिला ने अपना बयान बदल दिया है। लेकिन सपा नेता की मुश्किलें फिर भी कम नहीं हुई हैं। पुलिस अब धमकी देने के आरोप की जांच करेगी। महिला ने सपा नेता पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया था।
बरेली में महिला से भाई के एक्सीडेंट का मामला रफादफा कराने के मामले में रुपये लेने के आरोप में फंसे सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। महिला ने पुलिस को बयान दिया है कि जो एक लाख बीस हजार रुपये शिवचरण कश्यप ने लिए थे, वो वापस कर दिए हैं। हालांकि कैंट थाने के एसएसआई इस बिंदु पर भी जांच कर रहे हैं कि सपा नेता ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी थी
शांति विहार निवासी शीतल ने पहले तहरीर में आरोप लगाया था कि कांधरपुर निवासी सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने उनके भाई हर्ष को दुर्घटना के मुकदमे में बचाने के नाम पर पुलिस और जेल का भय दिखाकर उससे 1.20 लाख रुपये ले लिए। महिला काफी गरीब है। उसने 70 हजार रुपये आभूषण गिरवी रखकर व 50 हजार रुपये रिश्तेदारों से लेकर दिए थे। 16 जुलाई की शाम छह बजे शिवचरन कश्यप के आवास पर रकम दी गई। बाद में रुपये वापस मांगने पर वह टालमटोल करने लगे। धमकी देने के आरोप की होगी जांच महिला का यह भी आरोप कि रकम वापस मांगने पर उन्हें धमकी दी गई। हालांकि अब महिला ने बयान बदल दिया है। उसने कहा है कि जब उसने थाने में तहरीर दी तो सपा नेता ने बुलाकर पूरी रकम वापस कर दी। साथ ही रुपये देते हुए वीडियो भी बनाया। महिला से कहा कि वह कहीं कुछ न करे। ऐसा करके भी पूर्व जिलाध्यक्ष फंस गए हैं। पुलिस का मानना है कि रुपये वापस करने से भी रुपये लेने की पुष्टि हो रही है। महिला को जान से मारने की धमकी की जांच भी बाकी है। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें

बेटी जिस्मानी रिश्ता बनाकर करती थी रिकॉर्ड, पिता करता था पैसों की वसूली, बस्ती में SO की मौत के बाद बेटी-पिता के इस गंदे खेल का हुआ पर्दाफाश बस्ती जिले में रिश्तों की आड़ में रची गई एक खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हुआ है. जिस खाकी पर इलाके में सुरक्षा का जिम्मा था, वही खाकी इस बार ब्लैकमेलिंग के एक शात

बरेली में श्रवण समाज ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, यूजीसी रोलबैक समेत कई मांगें उठाईं बरेली। सोमवार, 7 सितंबर 2026 को दामोदर पार्क, बरेली में श्रवण समाज के लोगों ने एकत्रित होकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रपति महोदय के नाम जिला अधिकारी, बरेली के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में समाज

