बरेली 24/7 न्यूज

Bareilly News: स्थानांतरण के बाद भी चार्ज नहीं छोड़ा, संग्रह अमीन पर रिपोर्ट दर्ज बरेली। तहसील सदर में तैनात रहे संग्रह अमीन सुरेश चंद्र पर स्थानांतरण आदेश के बावजूद चार्ज न छोड़ने व महत्वपूर्ण सरकारी अभिलेख जमा नहीं करने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले में सदर एसडीएम इशिता किशोर ने मीरगंज एसडीएम को प

Bareilly News: स्थानांतरण के बाद भी चार्ज नहीं छोड़ा, संग्रह अमीन पर रिपोर्ट दर्ज

बरेली। तहसील सदर में तैनात रहे संग्रह अमीन सुरेश चंद्र पर स्थानांतरण आदेश के बावजूद चार्ज न छोड़ने व महत्वपूर्ण सरकारी अभिलेख जमा नहीं करने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले में सदर एसडीएम इशिता किशोर ने मीरगंज एसडीएम को पत्र भेजकर शासकीय आदेशों की अवहेलना व अनुशासनहीनता मानते हुए विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मामले में संग्रह अमीन पर प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है।

जिलाधिकारी अविनाश सिंह के 23 जुलाई के आदेश के क्रम में एडीएम वित्त व राजस्व संतोष सिंह ने संग्रह अमीन सुरेशचंद्र का स्थानांतरण तहसील सदर से मीरगंज कर दिया। तहसीलदार सदर भानु प्रताप सिंह ने 25 जुलाई को उन्हें कार्यमुक्त कर तहसील मीरगंज भेज दिया। विभागीय रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सएप व कार्यालय में आदेश की प्रति देने के बावजूद उन्होंने उसे लेने व हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। छह अगस्त को आदेश की प्रति उनके आवास पर चस्पा की गई। आलमगिरीगंज में नव तैनात संग्रह अमीन रुकमसेन ने आरोप लगाया कि 13 अगस्त को चार्ज लेने पहुंचने पर सुरेश चंद्र ने प्रभार देने से मना कर दिया। इसी तरह कर्मपुर चौधरी में तैनात लाल सिंह ने भी चार्ज नहीं देने व बाद में कॉल रिसीव न करने की शिकायत की।

यह भी पढ़ें

बरेली में 67 दरोगाओं का तबादला: SSP ने एक झटके में बदले थाने और चौकियों के प्रभारी, देखें किसे कहां भेजा  बरेली। बरेली में पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। कानून-व्यवस्था को लेकर एसएसपी अनुराग आर्य ने 67 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। इनमें थानों में तैनात दरोगाओं के साथ कई चौकी
18 घं.

फतेहगंज पूर्वी में कल रहेगी विद्युत बंदी, 13 घंटे चलेगा ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि का काम फतेहगंज पूर्वी, बरेली। विद्युत विभाग द्वारा फतेहगंज पूर्वी विद्युत उपकेंद्र पर पावर ट्रांसफार्मर नंबर-1 की क्षमता वृद्धि का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 9 सितंबर 2026 को सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक विद्युत आपूर्त
2 दिन

अज्ञात वाहन की टक्कर से नंदी महाराज की मौत, पुलिस व गौ सेवकों ने कराया विधि-विधान से अंतिम संस्कार फरीदपुर। थाना फरीदपुर क्षेत्र में एमपी एग्रो प्लांट के सामने एक दर्दनाक हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से नंदी महाराज की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना गौ सेवक राम लड़ाई को मिली, जिसके बाद उन्ह