Bareilly News: मुर्गे की पकौड़ी बेचते दुकानदार समेत तीन गिरफ्तार, बिरयानी की दुकान पर चला बुलडोजर जिला प्रशासन ने सावन माह में मांसाहार की बिक्री पर पाबंदियां लगा रखी है। इसके बावजूद बहेड़ी में दो दुकानों पर मांसाहार बेचा जा रहा था। शिकायत पर एक मामले में एक दुकानदार समेत तीन युवकों को गिरफ्तार किया

Bareilly News: मुर्गे की पकौड़ी बेचते दुकानदार समेत तीन गिरफ्तार, बिरयानी की दुकान पर चला बुलडोजर जिला प्रशासन ने सावन माह में मांसाहार की बिक्री पर पाबंदियां लगा रखी है। इसके बावजूद बहेड़ी में दो दुकानों पर मांसाहार बेचा जा रहा था। शिकायत पर एक मामले में एक दुकानदार समेत तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया। दूसरे मामले में बिरयानी की दुकान पर बुलडोजर से कार्रवाई की गई।
बरेली के बहेड़ी में नैनीताल रोड स्थित बेकरी वाली गली स्थित रजा चिकन शॉप पर मुर्गे की पकौड़ी बेचते इरफान और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने हिंदू संगठनों की शिकायत पर शनिवार रात कार्रवाई की। इससे पहले पाबंदी के बावजूद कांवड़ मार्ग पर चिकन बिरयानी बेचने पर एक दुकान पर बुलडोजर से कार्रवाई की की गई थी। दुकान के टिनशेड और काउंटर को ध्वस्त किया गया था। हिंदू संगठनों के लोगों ने की थी शिकायत पुलिस के मुताबिक, सावन में मांस की बिक्री पर रोक के बावजूद बेचने की सूचना मिली थी। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के विभागाध्यक्ष शानू गंगवार, राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला महामंत्री अरविंद दिवाकर, प्रिंस रस्तोगी, भूपेंद्र गंगवार, गो रक्षक दल के मोनू कश्यप विराट के अलावा राष्ट्रीय बजरंग दल आदि के पदाधिकारियों ने कोतवाली में शिकायत की थी। बताया था कि कस्बे की दो दुकानों पर मांस की बिक्री की जा रही है।
यह भी पढ़ें

बेटी जिस्मानी रिश्ता बनाकर करती थी रिकॉर्ड, पिता करता था पैसों की वसूली, बस्ती में SO की मौत के बाद बेटी-पिता के इस गंदे खेल का हुआ पर्दाफाश बस्ती जिले में रिश्तों की आड़ में रची गई एक खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हुआ है. जिस खाकी पर इलाके में सुरक्षा का जिम्मा था, वही खाकी इस बार ब्लैकमेलिंग के एक शात

बरेली में श्रवण समाज ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, यूजीसी रोलबैक समेत कई मांगें उठाईं बरेली। सोमवार, 7 सितंबर 2026 को दामोदर पार्क, बरेली में श्रवण समाज के लोगों ने एकत्रित होकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रपति महोदय के नाम जिला अधिकारी, बरेली के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में समाज

