Bareilly News: मुठभेड़ में चार आरोपी गिरफ्तार, गोली लगने से दो घायल, मौके से गोवंश और हथियार बरामद बरेली में पुलिस ने मंगलवार तड़के मुठभेड़ के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान दो आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मौके से गोवंशीय पशु और उसे क

Bareilly News: मुठभेड़ में चार आरोपी गिरफ्तार, गोली लगने से दो घायल, मौके से गोवंश और हथियार बरामद
बरेली में पुलिस ने मंगलवार तड़के मुठभेड़ के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान दो आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मौके से गोवंशीय पशु और उसे कटाने के उपकरण बरामद किए हैं। यह कार्रवाई बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर की गई। पुलिस टीम ने परसोना नहर के पास दबिश दी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जुनैद, राशिद, नसीम और मोहम्मद फजर के रूप में हुई है। राशिद और नसीम मुठभेड़ में घायल हुए हैं। पूछताछ में पता चला कि गोवंशीय पशु शाकिर खान नाम के शख्स ने उपलब्ध कराया था। फरार आरोपी की तलाश जारी सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान एक अन्य आरोपी मोहम्मद कासिम कुरैशी मौके से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। शाकिर के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें

बरेली में 67 दरोगाओं का तबादला: SSP ने एक झटके में बदले थाने और चौकियों के प्रभारी, देखें किसे कहां भेजा बरेली। बरेली में पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। कानून-व्यवस्था को लेकर एसएसपी अनुराग आर्य ने 67 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। इनमें थानों में तैनात दरोगाओं के साथ कई चौकी

फतेहगंज पूर्वी में कल रहेगी विद्युत बंदी, 13 घंटे चलेगा ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि का काम फतेहगंज पूर्वी, बरेली। विद्युत विभाग द्वारा फतेहगंज पूर्वी विद्युत उपकेंद्र पर पावर ट्रांसफार्मर नंबर-1 की क्षमता वृद्धि का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 9 सितंबर 2026 को सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक विद्युत आपूर्त

