बरेली 24/7 न्यूज

71 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई* फतेहगंज पूर्वी । फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक युवक को 71 ग्राम अवैध स्मैक और एक फिरोजी रंग के कीपैड मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ NDPS Act की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की व

*71 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई*

फतेहगंज पूर्वी । फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक युवक को 71 ग्राम अवैध स्मैक और एक फिरोजी रंग के कीपैड मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ NDPS Act की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई 2026 की रात थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त, वांछित अभियुक्तों की तलाश और अपराध रोकथाम के लिए निकली थी। इसी दौरान टिसुआ चौराहे पर एक मुखबिर ने सूचना दी कि प्रधान ढाबा के सामने निकसुआ कट पर एक व्यक्ति ट्रक चालकों को स्मैक बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही संदिग्ध व्यक्ति वहां से तेज कदमों से भागने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 71 ग्राम अवैध स्मैक और एक कीपैड मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान वसीम खान पुत्र नवी रजा उर्फ लल्ला, निवासी मोहल्ला ठिरिया निजावत खां, कैंट, बरेली के रूप में हुई। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी यह स्मैक कहां से लाता था और किन लोगों को इसकी सप्लाई करता था।

यह भी पढ़ें

बेटी जिस्मानी रिश्ता बनाकर करती थी रिकॉर्ड, पिता करता था पैसों की वसूली, बस्ती में SO की मौत के बाद बेटी-पिता के इस गंदे खेल का हुआ पर्दाफाश  बस्ती जिले में रिश्तों की आड़ में रची गई एक खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हुआ है. जिस खाकी पर इलाके में सुरक्षा का जिम्मा था, वही खाकी इस बार ब्लैकमेलिंग के एक शात
2 दिन

बरेली में श्रवण समाज ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, यूजीसी रोलबैक समेत कई मांगें उठाईं बरेली। सोमवार, 7 सितंबर 2026 को दामोदर पार्क, बरेली में श्रवण समाज के लोगों ने एकत्रित होकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रपति महोदय के नाम जिला अधिकारी, बरेली के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में समाज
3 दिन

दिल्ली पुलिस ने बरेली CMO कार्यालय से कर्मचारी को उठाया, डॉक्टरों से भी हुई पूछताछ, जानें पूरा मामला  बरेली। फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाए जाने की आशंका में दिल्ली पुलिस ने शनिवार को बरेली में बड़ी कार्रवाई की। दिल्ली के मौरिस नगर थाने की पुलिस ने सीएमओ कार्यालय परिसर स्थित दिव्यांगजन प्रमाणपत्र का
5 दिन