बरेली 24/7 न्यूज

36 लाख की ठगी में विप्रा पर दो और मुकदमे, अब तक 41 मुकदमे दर्ज बरेली। सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाली फर्जी आईएएस विप्रा शर्मा, उसकी बहन शिखा शर्मा और पिता वीरेंद्र शर्मा के खिलाफ बारादरी थाने में दो अन्य मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। आरोप है कि नायब तहसीलदार और बीडीओ के पद पर नौकरी लगवा

36 लाख की ठगी में विप्रा पर दो और मुकदमे, अब तक 41 मुकदमे दर्ज

बरेली। सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाली फर्जी आईएएस विप्रा शर्मा, उसकी बहन शिखा शर्मा और पिता वीरेंद्र शर्मा के खिलाफ बारादरी थाने में दो अन्य मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। आरोप है कि नायब तहसीलदार और बीडीओ के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर आरोपियों ने 36 लाख रुपये की ठगी की। पहली रिपोर्ट सुभाषनगर की ग्रेटर कैलाश कॉलोनी निवासी माधव ने ग्रेटर ग्रीन पार्क निवासी विप्रा शर्मा, उसकी बहन शिखा शर्मा और पिता वीरेंद्र शर्मा पर लिखाई है। माधव की वर्ष 2024 में शिखा से मुलाकात हुई तो उसने पीसीएस की भर्ती निकलने की बात कही और अपनी बहन डॉ. विप्रा शर्मा के जरिये नायब तहसीलदार बनवाने का झांसा दिया। इसके बाद वह विप्रा और उसके पिता वीरेंद्र से मिले। नवंबर 2024 से जून 2025 तक 23.5 लाख रुपये का भुगतान के बाद आरोपियों ने उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र भेज दिए। समाचारपत्रों से जालसाजी का पता चला तो अब उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई। दूसरी रिपोर्ट भी ग्रेटर कैलाश की रहने वाली कौशल्या ने इन्हीं तीनों आरोपियों पर दर्ज कराई है। उनकी मुलाकात भी शिखा से हुई, जो उनके भाई के मेडिकल पर दवा लेने आती थी। 2024 में ही बीडीओ की नौकरी का झांसा देकर उनसे 12.5 लाख रुपये की ठगी कर ली। उन्हें भी फर्जी नियुक्तिपत्र भेजे और फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ तो जेल भिजवाने की धमकी दी। इस पर उन्होंने भी रिपोर्ट दर्ज कराई है। बारादरी पुलिस ने 28 अप्रैल को फर्जी आईएएस गैंग का भंडाफोड़ कर डॉ. विप्रा शर्मा, उसकी बहन शिखा शर्मा और ममेरी बहन दीक्षा पाठक को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। उसके पिता वीरेंद्र शर्मा समेत गैंग में शामिल कुछ अन्य आरोपी अभी फरार हैं। डॉ. विप्रा शर्मा इस गैंग की सरगना है, जो खुद को आईएएस बताती थी। लोगों से वह एसडीएम और एडीएम बनकर मिलती थी। अन्य दोनों बहनें युवाओं को नौकरी का झांसा देकर फंसाकर लाती थी। अब तक इस गैंग के खिलाफ बारादरी, कोतवाली, सुभाषनगर, किला और इज्जतनगर थाने में 41 मुकदमे दर्ज हो चुके है।।

यह भी पढ़ें

बेटी जिस्मानी रिश्ता बनाकर करती थी रिकॉर्ड, पिता करता था पैसों की वसूली, बस्ती में SO की मौत के बाद बेटी-पिता के इस गंदे खेल का हुआ पर्दाफाश  बस्ती जिले में रिश्तों की आड़ में रची गई एक खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हुआ है. जिस खाकी पर इलाके में सुरक्षा का जिम्मा था, वही खाकी इस बार ब्लैकमेलिंग के एक शात
2 दिन

बरेली में श्रवण समाज ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, यूजीसी रोलबैक समेत कई मांगें उठाईं बरेली। सोमवार, 7 सितंबर 2026 को दामोदर पार्क, बरेली में श्रवण समाज के लोगों ने एकत्रित होकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रपति महोदय के नाम जिला अधिकारी, बरेली के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में समाज
3 दिन

दिल्ली पुलिस ने बरेली CMO कार्यालय से कर्मचारी को उठाया, डॉक्टरों से भी हुई पूछताछ, जानें पूरा मामला  बरेली। फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाए जाने की आशंका में दिल्ली पुलिस ने शनिवार को बरेली में बड़ी कार्रवाई की। दिल्ली के मौरिस नगर थाने की पुलिस ने सीएमओ कार्यालय परिसर स्थित दिव्यांगजन प्रमाणपत्र का
5 दिन