36 किलो गांजा के साथ बलिया के 02 मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार शाहजहांपुर। बरेली एसटीएफ और थाना तिलहर पुलिस की संयुक्त टीम ने जनपद बलिया के 02 मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से पुलिस टीम ने 36 किलोग्राम गांजा बरामद किया। बीती देर शाम बरेली एसटीएफ और थाना तिलहर पुलिस की संयुक्त टीम न

36 किलो गांजा के साथ बलिया के 02 मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार
शाहजहांपुर। बरेली एसटीएफ और थाना तिलहर पुलिस की संयुक्त टीम ने जनपद बलिया के 02 मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से पुलिस टीम ने 36 किलोग्राम गांजा बरामद किया। बीती देर शाम बरेली एसटीएफ और थाना तिलहर पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर सरयू से आगे बन्द पड़े सरसों तेल के गोदाम के सामने हाईवे के पास से 02 लोगों को 36 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए तस्कर जनपद बलिया के थाना नगरा क्षेत्र के गांव तियरा हैदरपुर निवासी जगजीत सिंह और आयुष सिंह है। पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वो लोग पिता- पुत्र हैं और दोनों लोग मादक पदार्थों की तस्करी करते हैं। बताया कि वो लोग जनपद बलिया से गांजा लाकर शाहजहांपुर के कस्बा तिलहर में ही एक व्यक्ति को देते हैं। उस व्यक्ति का वो लोग नाम- पता नहीं जानते हैं। वो व्यक्ति उन्हें इसी सरसों के गोदाम के सामने मिलता है और गांजा की सप्लाई लेता है। बताया कि वो व्यक्ति शाहजहांपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में गांजा सप्लाई करता है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से पुलिस अभिरक्षा में दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने पूछताछ में आए तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें

बेटी जिस्मानी रिश्ता बनाकर करती थी रिकॉर्ड, पिता करता था पैसों की वसूली, बस्ती में SO की मौत के बाद बेटी-पिता के इस गंदे खेल का हुआ पर्दाफाश बस्ती जिले में रिश्तों की आड़ में रची गई एक खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हुआ है. जिस खाकी पर इलाके में सुरक्षा का जिम्मा था, वही खाकी इस बार ब्लैकमेलिंग के एक शात

बरेली में श्रवण समाज ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, यूजीसी रोलबैक समेत कई मांगें उठाईं बरेली। सोमवार, 7 सितंबर 2026 को दामोदर पार्क, बरेली में श्रवण समाज के लोगों ने एकत्रित होकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रपति महोदय के नाम जिला अधिकारी, बरेली के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में समाज

