हर-हर महादेव के जयघोष के साथ निकली ऐतिहासिक कांवड़ पदयात्रा, 3 अगस्त को होगा जलाभिषेक पूरनपुर/पीलीभीत। तहसील क्षेत्र के ग्राम सबलपुर से पहली बार निकाली गई ऐतिहासिक कांवड़ पदयात्रा ने पूरे क्षेत्र को शिवमय कर दिया। "बोल बम" और "हर-हर महादेव" के जयघोष के बीच बड़ी संख्या में शिवभक्त मां गोमती के उद्गम

हर-हर महादेव के जयघोष के साथ निकली ऐतिहासिक कांवड़ पदयात्रा, 3 अगस्त को होगा जलाभिषेक पूरनपुर/पीलीभीत। तहसील क्षेत्र के ग्राम सबलपुर से पहली बार निकाली गई ऐतिहासिक कांवड़ पदयात्रा ने पूरे क्षेत्र को शिवमय कर दिया। "बोल बम" और "हर-हर महादेव" के जयघोष के बीच बड़ी संख्या में शिवभक्त मां गोमती के उद्गम स्थल माधोटांडा से पवित्र गंगाजल लेकर छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध गोला गोकर्णनाथ धाम के लिए रवाना हुए। इस ऐतिहासिक पदयात्रा को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। युवाओं ने अनुशासन, स्वच्छता और सामाजिक एकता का संदेश देते हुए यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लिया। ग्रामीणों का कहना है कि यह केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, सामाजिक सौहार्द और गांव की एकजुटता का प्रतीक है। कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालु कठिन पैदल यात्रा पूरी करते हुए 3 अगस्त (सोमवार) को गोला गोकर्णनाथ मंदिर पहुंचेंगे, जहां विधि-विधान के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए गांव के लोगों ने व्यापक तैयारियां की हैं और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
यह भी पढ़ें

BAREILLY NEWS: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से लूट, कान से कुंडल खींचकर भागे बाइक सवार लुटेरे, रिपोर्ट दर्ज बरेली। कैंट थाना क्षेत्र में सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से बाइक सवार लुटेरों ने कुंडल लूट लिया। बदमाशों ने पीछे से आकर महिला के कान पर झपट्टा मारा और कुंडल खींचकर भाग निकले। कुंडल इतनी ज

बरेली में महिलाओं के लिए हॉस्टल, बुजुर्गों के लिए बनेगा दादा-दादी पार्क, DM ने तैयार किया खाका, जानें पूरा प्लान बरेली। बरेली शहर की तस्वीर आने वाले दिनों में बदली नजर आ सकती है। कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षित हॉस्टल, बुजुर्गों के लिए दादा-दादी पार्क, वाहनों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग और शहर को नया

