सस्ते में खरीदकर महंगे दाम पर बेचता था शराब, मोटी कमाई के लालच में चला रहा था धंधा, पुलिस ने किया गिरफ्तार बरेली। सिरौली में अवैध शराब बेचकर कमाई का खेल पुलिस ने पकड़ लिया। ग्राहक के इंतजार में खड़े युवक को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। उसके पास मौजूद प्लास्टिक के कट्टे से देशी शराब के 20 पव्वे ब

सस्ते में खरीदकर महंगे दाम पर बेचता था शराब, मोटी कमाई के लालच में चला रहा था धंधा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बरेली। सिरौली में अवैध शराब बेचकर कमाई का खेल पुलिस ने पकड़ लिया। ग्राहक के इंतजार में खड़े युवक को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। उसके पास मौजूद प्लास्टिक के कट्टे से देशी शराब के 20 पव्वे बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने सस्ते में शराब खरीदकर महंगे दाम पर बेचने की बात कबूल की।
मामला गुरुवार 27 अगस्त का है। सिरौली पुलिस बड़ागांव चौकी क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को खबर मिली कि पिपरिया तिराहे पर एक व्यक्ति प्लास्टिक का कट्टा लेकर संदिग्ध हालत में खड़ा है और उसमें अवैध शराब है। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक गजेंद्र सिंह टीम के साथ मौके की ओर रवाना हुए।
पुलिस को देखते ही खत्म हुआ शराब बेचने का खेल पुलिस टीम ने तिराहे पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान ग्राम गनेशपुर निवासी 50 वर्षीय प्रेमपाल पुत्र प्रेमराज के रूप में हुई। पुलिस ने कट्टे की तलाशी ली तो उसमें देशी शराब के 20 पव्वे मिले। इसके बाद पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने पहुंची। पुलिस की पूछताछ में शराब बेचने के पीछे मुनाफे का गणित भी सामने आया। पुलिस के मुताबिक प्रेमपाल ने बताया कि वह कम कीमत पर शराब खरीदता था और मौका मिलने पर उसे अधिक दाम में बेच देता था। इससे मिलने वाले रुपये से परिवार का खर्च चलाने की बात उसने पुलिस को बताई।
पुलिस के सामने बोला- साहब, लालच में गलती हो गई पुलिस के मुताबिक पकड़े जाने के बाद प्रेमपाल ने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला दिया। उसने कहा कि वह पढ़ा-लिखा नहीं है और ज्यादा रुपये कमाने के लालच में कभी-कभार शराब खरीदकर बेच देता था। कार्रवाई से बचने के लिए उसने पुलिस से गलती मानते हुए माफी भी मांगी, लेकिन पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सिरौली पुलिस ने प्रेमपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उस पर धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बरामद सभी 20 पव्वे कब्जे में ले लिए। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गजेंद्र सिंह और हेड कांस्टेबल शिशुपाल सिंह शामिल रहे।
यह भी पढ़ें

BAREILLY NEWS: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से लूट, कान से कुंडल खींचकर भागे बाइक सवार लुटेरे, रिपोर्ट दर्ज बरेली। कैंट थाना क्षेत्र में सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से बाइक सवार लुटेरों ने कुंडल लूट लिया। बदमाशों ने पीछे से आकर महिला के कान पर झपट्टा मारा और कुंडल खींचकर भाग निकले। कुंडल इतनी ज

बरेली में महिलाओं के लिए हॉस्टल, बुजुर्गों के लिए बनेगा दादा-दादी पार्क, DM ने तैयार किया खाका, जानें पूरा प्लान बरेली। बरेली शहर की तस्वीर आने वाले दिनों में बदली नजर आ सकती है। कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षित हॉस्टल, बुजुर्गों के लिए दादा-दादी पार्क, वाहनों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग और शहर को नया

