सेवा में विकास ठाकुर और प्रियांश गंगवार का सराहनीय प्रयास रिपोर्ट न्यूज़ संपादक कामराज मिश्रा/ब्यूरो चीफ विकास ठाकुर/कैमरामैन प्रियांशु गंगवार फरीदपुर तहसील क्षेत्र में गौ सेवा को लेकर गौ रक्षक विकास ठाकुर और प्रियांश गंगवार का सराहनीय प्रयास सामने आया है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि दोनों गौ मात

सेवा में विकास ठाकुर और प्रियांश गंगवार का सराहनीय प्रयास रिपोर्ट न्यूज़ संपादक कामराज मिश्रा/ब्यूरो चीफ विकास ठाकुर/कैमरामैन प्रियांशु गंगवार फरीदपुर तहसील क्षेत्र में गौ सेवा को लेकर गौ रक्षक विकास ठाकुर और प्रियांश गंगवार का सराहनीय प्रयास सामने आया है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि दोनों गौ माता के प्रति आस्था रखते हुए लगातार गौ सेवा में अपना योगदान दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र में सड़क हादसे में एक गौ माता की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर गौ रक्षक विकास ठाकुर तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। विकास ठाकुर ने गौ माता के अंतिम संस्कार की व्यवस्था की और पूरे विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार कराया जा रहा है। उनके इस प्रयास की क्षेत्र के लोगों ने सराहना की है। वहीं गौ रक्षक प्रियांश गंगवार भी गौ सेवा के कार्यों में लगातार सक्रिय रहते हैं। विकास ठाकुर और प्रियांश गंगवार का कहना है कि गौ माता के प्रति उनकी आस्था है और जहां भी सड़क हादसे या अन्य कारणों से किसी गौ माता की मृत्यु की सूचना मिलती है, वे मौके पर पहुंचकर उसके सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार की व्यवस्था करने का प्रयास करते हैं। गौ सेवा के प्रति समर्पण गौ रक्षक विकास ठाकुर का सक्रिय प्रयास इस मामले में खास तौर पर देखने को मिला, जहां सूचना मिलते ही उन्होंने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना देने के साथ-साथ गौ माता के अंतिम संस्कार की व्यवस्था की। वहीं प्रियांश गंगवार भी गौ सेवा के प्रति अपने योगदान के लिए क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि गौ माता की मृत्यु के बाद जिस तरह से विकास ठाकुर और प्रियांश गंगवार आगे आकर सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार की व्यवस्था करते हैं, वह गौ सेवा और मानवीय संवेदना की मिसाल है।
यह भी पढ़ें

BAREILLY NEWS: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से लूट, कान से कुंडल खींचकर भागे बाइक सवार लुटेरे, रिपोर्ट दर्ज बरेली। कैंट थाना क्षेत्र में सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से बाइक सवार लुटेरों ने कुंडल लूट लिया। बदमाशों ने पीछे से आकर महिला के कान पर झपट्टा मारा और कुंडल खींचकर भाग निकले। कुंडल इतनी ज

बरेली में महिलाओं के लिए हॉस्टल, बुजुर्गों के लिए बनेगा दादा-दादी पार्क, DM ने तैयार किया खाका, जानें पूरा प्लान बरेली। बरेली शहर की तस्वीर आने वाले दिनों में बदली नजर आ सकती है। कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षित हॉस्टल, बुजुर्गों के लिए दादा-दादी पार्क, वाहनों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग और शहर को नया

