सिरौली (बरेली)। सावन माह की धार्मिक आस्था एवं पवित्रता को ध्यान में रखते हुए कस्बा सिरौली में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बाजार क्षेत्र का भ्रमण कर फल विक्रेताओं, ठेला संचालकों, होटल एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों से स्वच्छता बनाए रखने तथा अपने प्रतिष्ठान पर नाम

सिरौली (बरेली)। सावन माह की धार्मिक आस्था एवं पवित्रता को ध्यान में रखते हुए कस्बा सिरौली में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बाजार क्षेत्र का भ्रमण कर फल विक्रेताओं, ठेला संचालकों, होटल एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों से स्वच्छता बनाए रखने तथा अपने प्रतिष्ठान पर नाम-पट्ट (नेम प्लेट) स्पष्ट रूप से लगाने की अपील की। इस दौरान संगठन के जिला अध्यक्ष नितिन पांडे ने कहा कि सावन माह में सभी दुकानदारों एवं होटल संचालकों को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि मांस, मछली एवं अंडे की बिक्री से संबंधित लागू सरकारी नियमों और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का सभी को पालन करना चाहिए। यदि कहीं नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो संगठन संबंधित मामले की जानकारी प्रशासन को देगा और आवश्यक कार्रवाई की मांग करेगा। जिला महामंत्री विवेक गुप्ता जिला प्रवक्ता पंडित राकेश कुमार शास्त्री ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना, संयम, सेवा और सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने सभी नागरिकों से धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की। ठाकुर मनवीर सिंह ने भगवान शिव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सावन का प्रत्येक दिन श्रद्धा, भक्ति और लोककल्याण की भावना को मजबूत करता है। छात्र जिला अध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा कि सावन माह के दौरान चल रहे धार्मिक आयोजनों एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए समाज के सभी वर्गों को सहयोग करना चाहिए। इस अवसर पर जिला महामंत्री छात्रसंघ अंकित शर्मा, अमित कोरी, प्रमोद कश्यप, , सत्यपाल कश्यप सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें

बरेली में 67 दरोगाओं का तबादला: SSP ने एक झटके में बदले थाने और चौकियों के प्रभारी, देखें किसे कहां भेजा बरेली। बरेली में पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। कानून-व्यवस्था को लेकर एसएसपी अनुराग आर्य ने 67 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। इनमें थानों में तैनात दरोगाओं के साथ कई चौकी

फतेहगंज पूर्वी में कल रहेगी विद्युत बंदी, 13 घंटे चलेगा ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि का काम फतेहगंज पूर्वी, बरेली। विद्युत विभाग द्वारा फतेहगंज पूर्वी विद्युत उपकेंद्र पर पावर ट्रांसफार्मर नंबर-1 की क्षमता वृद्धि का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 9 सितंबर 2026 को सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक विद्युत आपूर्त

