सड़क हादसे में 14 वर्षीय हिमांशी की मौत, जल चढ़ाने जाते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर शाहजहांपुर। जैतीपुर थाना क्षेत्र के शिकारपुर गांव निवासी ओमवीर की 14 वर्षीय बेटी हिमांशी की सोमवार दोपहर सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपने भाई, परिजनों और गांव के लोगों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से फिरोजपुर स्थित शिव

सड़क हादसे में 14 वर्षीय हिमांशी की मौत, जल चढ़ाने जाते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
शाहजहांपुर। जैतीपुर थाना क्षेत्र के शिकारपुर गांव निवासी ओमवीर की 14 वर्षीय बेटी हिमांशी की सोमवार दोपहर सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपने भाई, परिजनों और गांव के लोगों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से फिरोजपुर स्थित शिव मंदिर में जल चढ़ाने जा रही थी। मदनापुर थाना क्षेत्र के रजपुरी गांव के पास हादसा हो गया। बताया गया कि रजपुरी गांव के पास हिमांशी पानी पीने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से नीचे उतरी थी। इसी दौरान वहां से गुजरे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में हिमांशी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तत्काल मदनापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद हिमांशी का शव गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। हिमांशी तीन बहनों में सबसे बड़ी थी और उसका एक छोटा भाई है। दोपहर बाद रामगंगा तट पर गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू
यह भी पढ़ें

BAREILLY NEWS: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से लूट, कान से कुंडल खींचकर भागे बाइक सवार लुटेरे, रिपोर्ट दर्ज बरेली। कैंट थाना क्षेत्र में सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से बाइक सवार लुटेरों ने कुंडल लूट लिया। बदमाशों ने पीछे से आकर महिला के कान पर झपट्टा मारा और कुंडल खींचकर भाग निकले। कुंडल इतनी ज

बरेली में महिलाओं के लिए हॉस्टल, बुजुर्गों के लिए बनेगा दादा-दादी पार्क, DM ने तैयार किया खाका, जानें पूरा प्लान बरेली। बरेली शहर की तस्वीर आने वाले दिनों में बदली नजर आ सकती है। कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षित हॉस्टल, बुजुर्गों के लिए दादा-दादी पार्क, वाहनों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग और शहर को नया

