शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा: बारिश में नए मकान का लिंटर गिरने से चाचा-भतीजे की मौत, महिला गंभीर घायल शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र में सोमवार सुबह बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ। गांव मुड़िया कुर्मियात में पड़ोसी की कच्ची दीवार गिरने से नए मकान का लिंटर भी गिर गया, जिसके नीचे दबकर युवक और उसके म

शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा: बारिश में नए मकान का लिंटर गिरने से चाचा-भतीजे की मौत, महिला गंभीर घायल
शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र में सोमवार सुबह बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ। गांव मुड़िया कुर्मियात में पड़ोसी की कच्ची दीवार गिरने से नए मकान का लिंटर भी गिर गया, जिसके नीचे दबकर युवक और उसके मासूम भतीजे की मौत हो गई। मृतक की भाभी गंभीर रूप से घायल हो गई। शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़िया कुर्मियात में सोमवार सुबह बारिश के दौरान मकान का लिंटर अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में राजन (27 वर्ष) और उनके भतीजे आरव (2 वर्ष) की मौत हो गई। जबकि भाभी काजल घायल हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गांव के रहने वाले अरविंद ने करीब एक महीने पहले ही मकान का निर्माण कराया था। उनके पड़ोस में रहने वाले राजाराम का मकान कच्चा है। रविवार रात से हो रही बारिश के दौरान राजाराम की कच्ची दीवार ढही और अरविंद की सिंगल ईंट की दीवार भी मलबे का भार सहन नहीं कर पाई। जिसके चलते अरविंद के मकान का लिंटर नीचे आ गया। मौके पर ही हो गई चाचा-भतीजे की मौत हादसे में मकान के नीचे बैठे अरविंद के भाई राजन कोरी, उनकी पत्नी काजल और बेटा आरव मलबे के नीचे दब गए। लिंटर गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला। हादसे में राजन और उनके भतीजे आरव की मौके पर ही मौत हो गई।
गंभीर रूप से घायल काजल को तत्काल उपचार के लिए बंडा सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी जुटाई। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है।
यह भी पढ़ें

बरेली में 67 दरोगाओं का तबादला: SSP ने एक झटके में बदले थाने और चौकियों के प्रभारी, देखें किसे कहां भेजा बरेली। बरेली में पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। कानून-व्यवस्था को लेकर एसएसपी अनुराग आर्य ने 67 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। इनमें थानों में तैनात दरोगाओं के साथ कई चौकी

फतेहगंज पूर्वी में कल रहेगी विद्युत बंदी, 13 घंटे चलेगा ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि का काम फतेहगंज पूर्वी, बरेली। विद्युत विभाग द्वारा फतेहगंज पूर्वी विद्युत उपकेंद्र पर पावर ट्रांसफार्मर नंबर-1 की क्षमता वृद्धि का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 9 सितंबर 2026 को सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक विद्युत आपूर्त

