शादी का भरोसा देकर संबंध बनाने और अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग का आरोप, युवती ने एसएसपी से लगाई गुहार बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र निवासी एक मुस्लिम युवती ने एक युवक पर करीब छह वर्षों तक शादी का भरोसा देकर संबंध बनाने, निजी फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और शादी से मुकरने के गंभीर आरोप लगाए हैं। य

शादी का भरोसा देकर संबंध बनाने और अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग का आरोप, युवती ने एसएसपी से लगाई गुहार
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र निवासी एक मुस्लिम युवती ने एक युवक पर करीब छह वर्षों तक शादी का भरोसा देकर संबंध बनाने, निजी फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और शादी से मुकरने के गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का आरोप है कि आरोपी निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे आठ लाख रुपये की मांग कर रहा है।
पीड़िता के मुताबिक, बारादरी के जगतपुर निवासी मोहित कुमार कन्नौजिया उसे लंबे समय से शादी का भरोसा देता रहा। युवती का आरोप है कि इसी दौरान उसके साथ कई बार संबंध बनाए गए और निजी फोटो-वीडियो भी बना लिए गए।
आरोप है कि पांच अप्रैल की रात आरोपी ने फोन पर गाली-गलौज करते हुए शादी से इनकार कर दिया। शिकायत करने पर फोटो-वीडियो वायरल करने और उसे व उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने का भी आरोप है।
पीड़िता का कहना है कि 13 जुलाई 2026 को शादी को लेकर कचहरी में नोटरी समझौतानामा भी हुआ था, लेकिन इसके बावजूद आरोपी शादी से पीछे हट गया। युवती ने करीब दो लाख रुपये नकद और करीब तीन लाख रुपये खाते से ट्रांसफर कराने का भी आरोप लगाया है। अब फोटो-वीडियो डिलीट करने के नाम पर आठ लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया गया है।
पीड़िता ने आरोपी के परिवार के कुछ सदस्यों पर भी साथ देने और धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती ने एसएसपी अनुराग आर्य से शिकायत कर पूरे मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।
नोट: शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
यह भी पढ़ें

बरेली में 67 दरोगाओं का तबादला: SSP ने एक झटके में बदले थाने और चौकियों के प्रभारी, देखें किसे कहां भेजा बरेली। बरेली में पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। कानून-व्यवस्था को लेकर एसएसपी अनुराग आर्य ने 67 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। इनमें थानों में तैनात दरोगाओं के साथ कई चौकी

फतेहगंज पूर्वी में कल रहेगी विद्युत बंदी, 13 घंटे चलेगा ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि का काम फतेहगंज पूर्वी, बरेली। विद्युत विभाग द्वारा फतेहगंज पूर्वी विद्युत उपकेंद्र पर पावर ट्रांसफार्मर नंबर-1 की क्षमता वृद्धि का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 9 सितंबर 2026 को सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक विद्युत आपूर्त

