बरेली 24/7 न्यूज

लॉंग जंप में श्रीशंकर ने जीता रजत पदक, बॉक्सिंग में भी 10 मेडल पक्के , नई दिल्ली(India in CWG)। ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बुधवार का दिन भारत के लिए मिला-जुला रहा। एथलेटिक्स में भारत के स्टार लॉन्ग जंपर मुरली श्रीशंकर ने 8.09 मीटर की छलांग लगाकर लगातार दूसरे कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल अप

लॉंग जंप में श्रीशंकर ने जीता रजत पदक, बॉक्सिंग में भी 10 मेडल पक्के

, नई दिल्ली(India in CWG)। ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बुधवार का दिन भारत के लिए मिला-जुला रहा। एथलेटिक्स में भारत के स्टार लॉन्ग जंपर मुरली श्रीशंकर ने 8.09 मीटर की छलांग लगाकर लगातार दूसरे कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। वहीं, पैरा-एथलेटिक्स में भारत ने नया इतिहास रचते हुए पुरुषों की 100 मीटर T47 स्पर्धा में गोल्ड और सिल्वर दोनों पर कब्जा जमाया। भारतीय मुक्केबाजों ने भी अपने पिछले प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए रिंग में कम से कम 10 मेडल पक्के कर लिए हैं। हालांकि भारोत्तोलन और तैराकी में भारतीय खिलाड़ियों ने निराश किया।

27 वर्षीय मुरली श्रीशंकर कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में लॉन्ग जंप स्पर्धा में लगातार दो मेडल जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। उन्होंने 2022 बर्मिंघम खेलों में भी सिल्वर जीता था। ग्लासगो में जमैका के ताजे गेल ने 8.15 मीटर की छलांग लगाकर गोल्ड मेडल जीता, जबकि स्कॉटलैंड के स्टीफन मैकेंजी (8.08 मीटर) को ब्रॉन्ज मिला। स्पर्धा में शामिल एक अन्य भारतीय लोकेश सत्यनाथन 7.97 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ पांचवें स्थान पर रहे।