बरेली 24/7 न्यूज

रील के चक्कर में झुमका पर भिड़े दो पक्ष, जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल, सामने पुलिस बूथ फिर भी नहीं थम रहा बवाल बरेली। शहर की पहचान बन चुका झुमका चौराहा अब रील और वीडियो बनाने वालों की हरकतों के कारण बार-बार विवादों में घिर रहा है। परसाखेड़ा स्थित झुमका चौराहे पर रील बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच

रील के चक्कर में झुमका पर भिड़े दो पक्ष, जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल, सामने पुलिस बूथ फिर भी नहीं थम रहा बवाल

बरेली। शहर की पहचान बन चुका झुमका चौराहा अब रील और वीडियो बनाने वालों की हरकतों के कारण बार-बार विवादों में घिर रहा है। परसाखेड़ा स्थित झुमका चौराहे पर रील बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया गया।

रील बनाने को लेकर कहासुनी, फिर मारपीट झुमका चौराहे पर बड़ी संख्या में लोग घूमने और फोटो-वीडियो बनाने पहुंचते हैं। वायरल वीडियो में भी कुछ लोगों के बीच विवाद और धक्का-मुक्की होती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि रील बनाने को लेकर दो पक्षों में पहले कहासुनी हुई और इसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। झुमका चौराहा बरेली की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा है, लेकिन यहां से लगातार सामने आने वाले विवादित वीडियो इसकी छवि पर सवाल खड़े कर रहे हैं। रील और वीडियो बनाने के दौरान होने वाली कहासुनी और विवादों के कारण यह पर्यटन स्थल गलत वजहों से सोशल मीडिया पर चर्चा में आ रहा है।

सामने पुलिस बूथ, फिर भी हो गई मारपीट सबसे बड़ा सवाल सुरक्षा व्यवस्था को लेकर है। झुमका के सामने ही पुलिस बूथ बना हुआ है और यहां पुलिसकर्मियों की तैनाती भी रहती है। इसके बावजूद दो पक्षों के बीच विवाद मारपीट तक पहुंच गया। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि पुलिस की मौजूदगी के बाद भी इस तरह की घटनाओं पर तत्काल अंकुश क्यों नहीं लग पा रहा है। सीबीगंज इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि झुमका चौराहे पर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया गया।

यह भी पढ़ें

बरेली में 67 दरोगाओं का तबादला: SSP ने एक झटके में बदले थाने और चौकियों के प्रभारी, देखें किसे कहां भेजा  बरेली। बरेली में पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। कानून-व्यवस्था को लेकर एसएसपी अनुराग आर्य ने 67 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। इनमें थानों में तैनात दरोगाओं के साथ कई चौकी
18 घं.

फतेहगंज पूर्वी में कल रहेगी विद्युत बंदी, 13 घंटे चलेगा ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि का काम फतेहगंज पूर्वी, बरेली। विद्युत विभाग द्वारा फतेहगंज पूर्वी विद्युत उपकेंद्र पर पावर ट्रांसफार्मर नंबर-1 की क्षमता वृद्धि का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 9 सितंबर 2026 को सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक विद्युत आपूर्त
2 दिन

अज्ञात वाहन की टक्कर से नंदी महाराज की मौत, पुलिस व गौ सेवकों ने कराया विधि-विधान से अंतिम संस्कार फरीदपुर। थाना फरीदपुर क्षेत्र में एमपी एग्रो प्लांट के सामने एक दर्दनाक हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से नंदी महाराज की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना गौ सेवक राम लड़ाई को मिली, जिसके बाद उन्ह