रामा हॉस्पिटल में कथित चिकित्सीय लापरवाही से मौतों की जांच की मांग, करणी सेना ने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन बदायूं। इंदिरा चौक स्थित रामा हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मरीजों की कथित मौतों को लेकर करणी सेना ने निष्पक्ष जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई है। संगठन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख

रामा हॉस्पिटल में कथित चिकित्सीय लापरवाही से मौतों की जांच की मांग, करणी सेना ने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन बदायूं। इंदिरा चौक स्थित रामा हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मरीजों की कथित मौतों को लेकर करणी सेना ने निष्पक्ष जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई है। संगठन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बदायूं को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की जांच कराने की मांग की। करणी सेना के जिला अध्यक्ष राहुल मैसी ने कहा कि रामा हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मरीजों की मृत्यु की घटनाओं को लेकर मरीजों के परिजनों और स्थानीय लोगों में चिंता एवं आक्रोश है। उन्होंने बताया कि कुछ मामलों में परिजनों की ओर से चिकित्सकीय लापरवाही की आशंका भी जताई गई है। ऐसे में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक तथ्यों को सामने लाना जरूरी है। ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मांग की कि अस्पताल में हुई ऐसी घटनाओं की जांच कराई जाए और यदि जांच में किसी प्रकार की चिकित्सीय लापरवाही या नियमों का उल्लंघन सामने आता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए। इस दौरान करणी सेना के मंडल मंत्री बृजेश गुप्ता, जिला अध्यक्ष राहुल मैसी, किसान शक्ति के जिला अध्यक्ष शिव गुप्ता, संगठन महामंत्री यशो मोहन शर्मा, उपाध्यक्ष अनमोल गुप्ता, मंत्री राजू दिवाकर, कोषाध्यक्ष राजकुमार शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट राहुल मैसी संवाददाताबदायूं
यह भी पढ़ें

बेटी जिस्मानी रिश्ता बनाकर करती थी रिकॉर्ड, पिता करता था पैसों की वसूली, बस्ती में SO की मौत के बाद बेटी-पिता के इस गंदे खेल का हुआ पर्दाफाश बस्ती जिले में रिश्तों की आड़ में रची गई एक खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हुआ है. जिस खाकी पर इलाके में सुरक्षा का जिम्मा था, वही खाकी इस बार ब्लैकमेलिंग के एक शात

बरेली में श्रवण समाज ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, यूजीसी रोलबैक समेत कई मांगें उठाईं बरेली। सोमवार, 7 सितंबर 2026 को दामोदर पार्क, बरेली में श्रवण समाज के लोगों ने एकत्रित होकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रपति महोदय के नाम जिला अधिकारी, बरेली के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में समाज

