रजिया से बनीं गौरी देवी, तोताराम को चुना जीवनसाथी; आश्रम में हिंदू रीति-रिवाज से हुआ विवाह बरेली। हरदोई की रहने वाली रजिया और बरेली के फरीदपुर निवासी तोताराम की प्रेम कहानी अब विवाह के बंधन तक पहुंच गई है। दोनों की मुलाकात करीब चार वर्ष पहले जयपुर में एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने के दौरान हुई थी। बा
रजिया से बनीं गौरी देवी, तोताराम को चुना जीवनसाथी; आश्रम में हिंदू रीति-रिवाज से हुआ विवाह
बरेली। हरदोई की रहने वाली रजिया और बरेली के फरीदपुर निवासी तोताराम की प्रेम कहानी अब विवाह के बंधन तक पहुंच गई है। दोनों की मुलाकात करीब चार वर्ष पहले जयपुर में एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने के दौरान हुई थी। बातचीत का सिलसिला धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्रेम में बदल गया। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने का फैसला किया।
दोनों अलग-अलग धर्मों से होने के कारण उनके रिश्ते का परिवार की ओर से विरोध भी हुआ, लेकिन रजिया अपने फैसले पर कायम रही। उसने अपनी इच्छा से हिंदू धर्म अपनाने की बात कही और अपना नाम गौरी देवी रख लिया।
गौरी देवी ने बताया कि वह भगवान शिव को अपना इष्ट देव मानती हैं और लंबे समय से सनातन धर्म अपनाकर भगवान शिव की पूजा करना चाहती थीं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने अपनी इच्छा से धर्म परिवर्तन किया है और उन पर किसी प्रकार का दबाव नहीं था।
अगस्त्य मुनि आश्रम में हुई शादी
रजिया और तोताराम बरेली स्थित अगस्त्य मुनि आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने महंत आचार्य केके शंखधार के सामने अपनी इच्छा रखी। विवाह की प्रक्रिया शुरू करने से पहले दोनों के बालिग होने से संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई।
इसके बाद धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी कराई गई और हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार दोनों का विवाह कराया गया। मंत्रोच्चार के बीच वरमाला की रस्म हुई और इसके बाद दोनों ने सात फेरे लेकर एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में स्वीकार किया।
शादी के बाद सुरक्षा की मांग
विवाह के बाद गौरी देवी ने अपने परिवार के कुछ सदस्यों से स्वयं और अपने पति तोताराम को खतरा होने की आशंका जताई है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।
आश्रम के आचार्य केके शंखधार के अनुसार, दोनों बालिग हैं और अपनी इच्छा से विवाह कर रहे हैं। संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा के संबंध में बातचीत की जाएगी।
यह मामला बरेली में चर्चा का विषय बना हुआ है और विवाह के बाद दोनों ने साथ जीवन बिताने का निर्णय लिया है।
यह भी पढ़ें

BAREILLY NEWS: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से लूट, कान से कुंडल खींचकर भागे बाइक सवार लुटेरे, रिपोर्ट दर्ज बरेली। कैंट थाना क्षेत्र में सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से बाइक सवार लुटेरों ने कुंडल लूट लिया। बदमाशों ने पीछे से आकर महिला के कान पर झपट्टा मारा और कुंडल खींचकर भाग निकले। कुंडल इतनी ज

बरेली में महिलाओं के लिए हॉस्टल, बुजुर्गों के लिए बनेगा दादा-दादी पार्क, DM ने तैयार किया खाका, जानें पूरा प्लान बरेली। बरेली शहर की तस्वीर आने वाले दिनों में बदली नजर आ सकती है। कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षित हॉस्टल, बुजुर्गों के लिए दादा-दादी पार्क, वाहनों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग और शहर को नया

