यूपी में 60 पार महिलाएं आज से कर सकेंगी फ्री बस यात्रा, जानिए कैसे मिलेगा 'जीरो फेयर' टिकट यूपी की 60 वर्ष से अधिक की महिलाएं आज से फ्री बस यात्रा कर सकेंगी। यूपी सरकार ने निःशुल्क यात्रा की सुविधा 28 अगस्त से पूरे प्रदेश लखनऊ: प्रदेश की 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर

यूपी में 60 पार महिलाएं आज से कर सकेंगी फ्री बस यात्रा, जानिए कैसे मिलेगा 'जीरो फेयर' टिकट यूपी की 60 वर्ष से अधिक की महिलाएं आज से फ्री बस यात्रा कर सकेंगी। यूपी सरकार ने निःशुल्क यात्रा की सुविधा 28 अगस्त से पूरे प्रदेश
लखनऊ: प्रदेश की 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश सरकार ने 'लोकमाता अहिल्या बाई मातृ शक्ति यात्रा योजना' के तहत राज्य सड़क परिवहन निगम की साधारण बसों में वरिष्ठ महिला नागरिकों को निःशुल्क यात्रा की सुविधा 28 अगस्त से लागू कर दी है।
राज्यपाल ने इस योजना के प्रस्ताव को अपनी आधिकारिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि यह सुविधा केवल उत्तर प्रदेश की मूल निवासी और 60 वर्ष से अधिक आयु की महिला यात्रियों को मिलेगी। यह छूट सिर्फ परिवहन निगम (UPSRTC) की साधारण (ऑर्डिनरी) बसों में ही अनुमन्य होगी कैसे मिलेगा जीरो फेयर टिकट ? यात्रा के दौरान महिला यात्रियों को पहचान और उम्र के प्रमाण के रूप में आधार कार्ड या मतदाता पहचान-पत्र (वोटर आईडी) दिखाना होगा। पहचान पत्र के सत्यापन के आधार पर परिचालक द्वारा ईटीआईएम (ETIM) मशीन से 'शून्य मूल्य' का टिकट जारी किया जाएगा। इस टिकट पर बस नंबर, यात्रा शुरू होने का स्थान और गंतव्य (डेस्टिनेशन) स्पष्ट रूप से दर्ज रहेगा।
शासन सीधे करेगा निगम को भुगतान परिवहन मंत्री के मुताबिक, मुफ्त यात्रा के एवज में होने वाले खर्च और प्रतिपूर्ति की धनराशि का मासिक आंकलन परिवहन निगम करेगा। निगम द्वारा हर महीने वास्तविक मुफ्त यात्राओं और देय प्रतिपूर्ति के सत्यापित आंकड़े शासन को भेजे जाएंगे। इसके सत्यापन के बाद शासन प्रतिपूर्ति की कुल धनराशि सीधे परिवहन निगम को जारी कर देगा।
यह भी पढ़ें

बरेली में 67 दरोगाओं का तबादला: SSP ने एक झटके में बदले थाने और चौकियों के प्रभारी, देखें किसे कहां भेजा बरेली। बरेली में पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। कानून-व्यवस्था को लेकर एसएसपी अनुराग आर्य ने 67 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। इनमें थानों में तैनात दरोगाओं के साथ कई चौकी

फतेहगंज पूर्वी में कल रहेगी विद्युत बंदी, 13 घंटे चलेगा ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि का काम फतेहगंज पूर्वी, बरेली। विद्युत विभाग द्वारा फतेहगंज पूर्वी विद्युत उपकेंद्र पर पावर ट्रांसफार्मर नंबर-1 की क्षमता वृद्धि का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 9 सितंबर 2026 को सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक विद्युत आपूर्त

