बरेली 24/7 न्यूज

मेयर के रक्षाबंधन समारोह में अव्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, साड़ी लेने की होड़ में महिला की मौत; भगदड़ में कई घायल बरेली। महापौर डॉ. उमेश गौतम और उनके बेटे के पार्थ गौतम फाउंडेशन की ओर से बरेली क्लब मेला मैदान में आयोजित सामूहिक रक्षाबंधन समारोह में अव्यवस्था और भीड़ प्रबंधन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो

मेयर के रक्षाबंधन समारोह में अव्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, साड़ी लेने की होड़ में महिला की मौत; भगदड़ में कई घायल बरेली। महापौर डॉ. उमेश गौतम और उनके बेटे के पार्थ गौतम फाउंडेशन की ओर से बरेली क्लब मेला मैदान में आयोजित सामूहिक रक्षाबंधन समारोह में अव्यवस्था और भीड़ प्रबंधन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। साड़ी वितरण के दौरान भीड़ और धक्का-मुक्की के बीच चंद्रगुप्तपुरम निवासी 45 वर्षीय मधु सिंह की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद कार्यक्रम में सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि मधु सिंह की हालत गंभीर होने की सूचना उन्हें समय रहते नहीं दी गई। उनका कहना है कि यदि परिवार को तत्काल जानकारी मिल जाती तो उन्हें नजदीकी मिलिट्री अस्पताल ले जाकर बेहतर इलाज दिलाने का प्रयास किया जा सकता था। पास लेकर कार्यक्रम में पहुंची थीं मधु सिंह मृतका के भांजे और भाजपा के पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजा तोमर के मुताबिक, उन्हें महापौर की ओर से कार्यक्रम के 15 पास मिले थे। उन्हीं में से एक पास लेकर मधु सिंह भी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं। राजा के अनुसार, वह सुबह करीब 10 बजे अपनी मामी को कार्यक्रम स्थल पर छोड़कर स्कूल ऑटो चलाने चले गए थे। भगदड़ के बीच बिगड़ी तबीयत राजा तोमर के मुताबिक, दोपहर करीब डेढ़ बजे उन्हें फोन से जानकारी मिली कि कार्यक्रम के दौरान भगदड़ और धक्का-मुक्की में मधु सिंह की तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें चौकी चौराहा स्थित मिशन अस्पताल ले जाया गया है। परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे, लेकिन परिजनों का आरोप है कि उन्हें काफी देर तक मधु की वास्तविक स्थिति की स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। मृतका की परिजन लता देवी ने आरोप लगाया कि परिवार मधु के बारे में जानकारी लेने के लिए अस्पताल में भटकता रहा और स्टाफ से उनकी हालत पूछता रहा। परिजनों का कहना है कि करीब एक घंटे बाद उन्हें स्थिति की जानकारी मिल सकी। समय पर सूचना मिलती तो मिलिट्री अस्पताल ले जाते: परिजन राजा तोमर का कहना है कि मधु के पति भगवान सिंह सेना से सेवानिवृत्त हैं। परिवार का आरोप है कि यदि उन्हें समय रहते मधु की गंभीर हालत की जानकारी दी जाती तो वे उन्हें नजदीकी मिलिट्री अस्पताल ले जाने का प्रयास कर सकते थे। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। साड़ी वितरण के दौरान बढ़ा भीड़ का दबाव प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, साड़ी वितरण के दौरान कार्यक्रम स्थल पर भीड़ का दबाव अचानक बढ़ गया। धक्का-मुक्की के बीच कई लोगों के गिरने की बात सामने आई है। मौके पर मौजूद एक महिला ने दावा किया कि भीड़ में करीब दो साल का बच्चा भी गिरकर दब गया था। इसके अलावा कई अन्य लोगों को चोटें आने और एंबुलेंस से अस्पताल भेजे जाने की जानकारी सामने आई है। भीड़ में जूते-चप्पल और पर्स छूटने की बातें भी सामने आईं। इससे कार्यक्रम में भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल और गहरे हो गए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट बोले- कार्यक्रम की जानकारी नहीं थी सिटी मजिस्ट्रेट राजेश वर्मा ने कहा कि बरेली क्लब मैदान में आयोजित कार्यक्रम की सूचना उन्हें नहीं थी। उन्होंने कहा कि यदि कार्यक्रम स्मार्ट सिटी अथवा राइफल क्लब से संबंधित था तो इसकी अनुमति नगर निगम स्तर से दी जाती है। हादसे के बाद उठ रहे बड़े सवाल महिला की मौत के बाद अब सबसे बड़ा सवाल कार्यक्रम में भीड़ नियंत्रण, साड़ी वितरण की व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम, चिकित्सा सहायता और किसी व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने पर उसके परिजनों को तत्काल सूचना देने की व्यवस्था को लेकर उठ रहा है। जिस कार्यक्रम का उद्देश्य रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को सम्मान और सुविधा देना था, वही कार्यक्रम अब एक महिला की मौत और अव्यवस्था के आरोपों के कारण सवालों के घेरे में है। परिजनों के अनुसार शुक्रवार को गुलाबनगर स्थित श्मशान भूमि में मधु सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिवार की ओर से पोस्टमॉर्टम नहीं कराने की बात भी सामने आई है। अब सवाल यह है कि इतने बड़े आयोजन में भीड़ प्रबंधन की जिम्मेदारी किसकी थी और यदि पहले से बड़ी संख्या में महिलाओं के पहुंचने की जानकारी थी, तो पर्याप्त सुरक्षा और चिकित्सा व्यवस्था क्यों नहीं की गई?

यह भी पढ़ें

BAREILLY NEWS: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से लूट, कान से कुंडल खींचकर भागे बाइक सवार लुटेरे, रिपोर्ट दर्ज  बरेली। कैंट थाना क्षेत्र में सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से बाइक सवार लुटेरों ने कुंडल लूट लिया। बदमाशों ने पीछे से आकर महिला के कान पर झपट्टा मारा और कुंडल खींचकर भाग निकले। कुंडल इतनी ज
10 घं.

बरेली में महिलाओं के लिए हॉस्टल, बुजुर्गों के लिए बनेगा दादा-दादी पार्क, DM ने तैयार किया खाका, जानें पूरा प्लान  बरेली। बरेली शहर की तस्वीर आने वाले दिनों में बदली नजर आ सकती है। कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षित हॉस्टल, बुजुर्गों के लिए दादा-दादी पार्क, वाहनों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग और शहर को नया

52 किलो डोडा के साथ पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार। बरेली। मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत भोजीपुरा पुलिस ने एसओजी के सहयोग से अवैध डोडा की सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 52 किलो 400 ग्राम अवैध डोडा, होंडा सिटी कार, द