मदरसा जामियातुर्रजा में उर्स-ए-आला हजरत की तैयारियां अंतिम चरण में, दुनियाभर से अकीदतमंद होंगे शामिल बरेली। आला हजरत इमाम अहमद रजा खां फाजिले बरेलवी के 108वें उर्स-ए-रजवी का आयोजन 6 अगस्त से शुरू होगा। इसको लेकर मदरसा जामियातुर्रजा में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। उर्स को सफल और शांतिपूर्ण

मदरसा जामियातुर्रजा में उर्स-ए-आला हजरत की तैयारियां अंतिम चरण में, दुनियाभर से अकीदतमंद होंगे शामिल बरेली। आला हजरत इमाम अहमद रजा खां फाजिले बरेलवी के 108वें उर्स-ए-रजवी का आयोजन 6 अगस्त से शुरू होगा। इसको लेकर मदरसा जामियातुर्रजा में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। उर्स को सफल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए उर्स कोर कमेटी, जमात रजा-ए-मुस्तफा, लंगर कमेटी और अन्य समितियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उर्स स्थल पर जायरीन के ठहरने, भोजन, पेयजल, सुरक्षा, साफ-सफाई, शौचालय, वजू की व्यवस्था, स्टेज, पंडाल, साउंड, सजावट और यातायात व्यवस्था सहित सभी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। आयोजकों ने बताया कि भारत के विभिन्न राज्यों के अलावा बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, सऊदी अरब, तुर्की, अफ्रीका, अमेरिका, इंग्लैंड, जर्मनी, मिस्र, दुबई और अन्य देशों से बड़ी संख्या में अकीदतमंद बरेली पहुंचेंगे। जमात रजा के पदाधिकारियों ने बताया कि जायरीन की सुविधा के लिए 7 और 8 अगस्त को बरेली सिटी रेलवे स्टेशन से मदरसा जामियातुर्रजा तक 24 घंटे निःशुल्क बस सेवा उपलब्ध रहेगी। साथ ही, लंगर और आवास की विशेष व्यवस्था भी की गई है ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। बैठक में उर्स कोर कमेटी के पदाधिकारी, जमात रजा के सदस्य और विभिन्न समितियों के जिम्मेदार लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने विश्वास जताया कि सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएंगी और उर्स का आयोजन शांतिपूर्ण एवं भव्य तरीके से संपन्न होगा।
यह भी पढ़ें

BAREILLY NEWS: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से लूट, कान से कुंडल खींचकर भागे बाइक सवार लुटेरे, रिपोर्ट दर्ज बरेली। कैंट थाना क्षेत्र में सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से बाइक सवार लुटेरों ने कुंडल लूट लिया। बदमाशों ने पीछे से आकर महिला के कान पर झपट्टा मारा और कुंडल खींचकर भाग निकले। कुंडल इतनी ज

बरेली में महिलाओं के लिए हॉस्टल, बुजुर्गों के लिए बनेगा दादा-दादी पार्क, DM ने तैयार किया खाका, जानें पूरा प्लान बरेली। बरेली शहर की तस्वीर आने वाले दिनों में बदली नजर आ सकती है। कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षित हॉस्टल, बुजुर्गों के लिए दादा-दादी पार्क, वाहनों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग और शहर को नया

