भुता पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार बरेली | भुता। अपराध एवं अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भुता पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 30 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ग्राम म

भुता पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार बरेली | भुता। अपराध एवं अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भुता पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 30 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ग्राम मेमपुर जाने वाले मार्ग से मोहित कुमार (23 वर्ष) पुत्र सुरेश कुमार, निवासी ग्राम नरियावल, थाना बिशारतगंज, जनपद बरेली को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा और एक जिंदा .315 बोर कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना भुता में मु.अ.सं. 334/26 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अभिलेखों के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पहले भी आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विनय कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल महेंद्र कुमार तथा थाना भुता पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों एवं अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें

फर्जी फर्म और कूटरचित बिलों से जीएसटी लाभ लेने वाला आरोपी गिरफ्तार। बरेली। फर्जी फर्म और कूटरचित बिलों के माध्यम से जीएसटी का अनुचित लाभ लेने के मामले में आंवला पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोटोरोला कंपनी का एक मोबाइल फोन और पैन कार्ड की छायाप्रति बरामद की ह

बेटी जिस्मानी रिश्ता बनाकर करती थी रिकॉर्ड, पिता करता था पैसों की वसूली, बस्ती में SO की मौत के बाद बेटी-पिता के इस गंदे खेल का हुआ पर्दाफाश बस्ती जिले में रिश्तों की आड़ में रची गई एक खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हुआ है. जिस खाकी पर इलाके में सुरक्षा का जिम्मा था, वही खाकी इस बार ब्लैकमेलिंग के एक शात

