बिलपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आई महिला की हुई पहचान बरेली/फतेहगंज पूर्वी। बिलपुर रेलवे स्टेशन पर पंजाब मेल एक्सप्रेस की चपेट में आकर जान गंवाने वाली महिला की पहचान हो गई है। मृतका की पहचान शाहजहांपुर जनपद के थाना मीरानपुर कटरा क्षेत्र के ग्राम भनपुरा गोंटिया निवासी संगीता के रूप में हुई ह

बिलपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आई महिला की हुई पहचान बरेली/फतेहगंज पूर्वी। बिलपुर रेलवे स्टेशन पर पंजाब मेल एक्सप्रेस की चपेट में आकर जान गंवाने वाली महिला की पहचान हो गई है। मृतका की पहचान शाहजहांपुर जनपद के थाना मीरानपुर कटरा क्षेत्र के ग्राम भनपुरा गोंटिया निवासी संगीता के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात हादसे के बाद जीआरपी बरेली ने शव को अज्ञात मानकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शनिवार सुबह मृतका के पति प्रकाश ने शव की शिनाख्त अपनी पत्नी संगीता के रूप में की। पति प्रकाश ने बताया कि शुक्रवार को वह अपनी पत्नी को मायके बलिया जाने के लिए बिलपुर स्टेशन पर छोड़कर आए थे। शनिवार सुबह मायके फोन करने पर पता चला कि वह वहां नहीं पहुंचीं। इसके बाद जानकारी करने पर हादसे की सूचना मिली। बताया गया है कि संगीता गांव के प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे मील बनाने का कार्य करती थीं। परिजनों के अनुसार, उनकी तबीयत पिछले कुछ समय से खराब चल रही थी। फिलहाल जीआरपी मामले की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें

BAREILLY NEWS: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से लूट, कान से कुंडल खींचकर भागे बाइक सवार लुटेरे, रिपोर्ट दर्ज बरेली। कैंट थाना क्षेत्र में सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से बाइक सवार लुटेरों ने कुंडल लूट लिया। बदमाशों ने पीछे से आकर महिला के कान पर झपट्टा मारा और कुंडल खींचकर भाग निकले। कुंडल इतनी ज

बरेली में महिलाओं के लिए हॉस्टल, बुजुर्गों के लिए बनेगा दादा-दादी पार्क, DM ने तैयार किया खाका, जानें पूरा प्लान बरेली। बरेली शहर की तस्वीर आने वाले दिनों में बदली नजर आ सकती है। कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षित हॉस्टल, बुजुर्गों के लिए दादा-दादी पार्क, वाहनों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग और शहर को नया

