बुलडोजर से तोड़ी गई कुर्सी लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे वकील, बोले– पहले चैंबर तोड़े, अब आवाज भी दबाएंगे क्या बरेली। कचहरी के पास वकीलों के अस्थायी चैंबर और दूसरे अतिक्रमण पर चला नगर निगम का बुलडोजर अब तूल पकड़ गया है। कार्रवाई से नाराज वकील मंगलवार को ई-रिक्शा पर टूटी हुई कुर्सी रखकर कलेक्ट्रेट गेट पर प

बुलडोजर से तोड़ी गई कुर्सी लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे वकील, बोले– पहले चैंबर तोड़े, अब आवाज भी दबाएंगे क्या
बरेली। कचहरी के पास वकीलों के अस्थायी चैंबर और दूसरे अतिक्रमण पर चला नगर निगम का बुलडोजर अब तूल पकड़ गया है। कार्रवाई से नाराज वकील मंगलवार को ई-रिक्शा पर टूटी हुई कुर्सी रखकर कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंच गए। टूटी कुर्सी को आगे रखकर अधिवक्ताओं ने नगर निगम की कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन किया और जमकर नाराजगी जताई।
रात साढ़े दस बजे पहुंची थी निगम की टीम बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े दस बजे नगर निगम के दो बुलडोजर कचहरी के पास पहुंचे थे। पुलिस की मौजूदगी में रास्ता और बिजली आपूर्ति बंद कराकर कार्रवाई शुरू की गई। करीब डेढ़ घंटे तक चले अभियान में सड़क किनारे बने वकीलों के अस्थायी चैंबर और अन्य कब्जे ढहा दिए गए। कार्रवाई इतनी रात में हुई कि जब तक कई वकीलों को इसकी जानकारी हुई, तब तक बुलडोजर लौट चुके थे।
यह भी पढ़ें

BAREILLY NEWS: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से लूट, कान से कुंडल खींचकर भागे बाइक सवार लुटेरे, रिपोर्ट दर्ज बरेली। कैंट थाना क्षेत्र में सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से बाइक सवार लुटेरों ने कुंडल लूट लिया। बदमाशों ने पीछे से आकर महिला के कान पर झपट्टा मारा और कुंडल खींचकर भाग निकले। कुंडल इतनी ज

बरेली में महिलाओं के लिए हॉस्टल, बुजुर्गों के लिए बनेगा दादा-दादी पार्क, DM ने तैयार किया खाका, जानें पूरा प्लान बरेली। बरेली शहर की तस्वीर आने वाले दिनों में बदली नजर आ सकती है। कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षित हॉस्टल, बुजुर्गों के लिए दादा-दादी पार्क, वाहनों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग और शहर को नया

