बरेली 24/7 न्यूज

बरेली: हर्ष फायरिंग का विरोध करना युवक को पड़ा भारी, हिस्ट्रीशीटर ने पैर में मारी गोली बरेली/फतेहगंज पूर्वी। थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के गांव कजरौटा में नामकरण संस्कार की दावत के दौरान हर्ष फायरिंग का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि गांव के हिस्ट्रीशीटर चमन ने तमंचे से युवक के पैर

बरेली: हर्ष फायरिंग का विरोध करना युवक को पड़ा भारी, हिस्ट्रीशीटर ने पैर में मारी गोली बरेली/फतेहगंज पूर्वी। थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के गांव कजरौटा में नामकरण संस्कार की दावत के दौरान हर्ष फायरिंग का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि गांव के हिस्ट्रीशीटर चमन ने तमंचे से युवक के पैर में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सीएचसी फरीदपुर ले जाया गया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी शेखर के यहां बेटी के नामकरण संस्कार का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान हिस्ट्रीशीटर चमन ने तमंचे से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। शेखर ने इसका विरोध किया तो आरोपी आगबबूला हो गया और तमंचे से शेखर के पैर में गोली मार दी। गोली शेखर के पैर को आर-पार निकल गई। घटना में शेखर का भाई नेकपाल भी भगदड़ के दौरान घायल हो गया। परिजनों ने शेखर को तत्काल सीएचसी फरीदपुर में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने आरोपी चमन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी चमन फतेहगंज पूर्वी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और उस पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी हो चुकी है। अवैध तमंचा रखने के मामलों में वह पहले भी जेल जा चुका है। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें

बेटी जिस्मानी रिश्ता बनाकर करती थी रिकॉर्ड, पिता करता था पैसों की वसूली, बस्ती में SO की मौत के बाद बेटी-पिता के इस गंदे खेल का हुआ पर्दाफाश  बस्ती जिले में रिश्तों की आड़ में रची गई एक खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हुआ है. जिस खाकी पर इलाके में सुरक्षा का जिम्मा था, वही खाकी इस बार ब्लैकमेलिंग के एक शात
2 दिन

बरेली में श्रवण समाज ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, यूजीसी रोलबैक समेत कई मांगें उठाईं बरेली। सोमवार, 7 सितंबर 2026 को दामोदर पार्क, बरेली में श्रवण समाज के लोगों ने एकत्रित होकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रपति महोदय के नाम जिला अधिकारी, बरेली के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में समाज
3 दिन

दिल्ली पुलिस ने बरेली CMO कार्यालय से कर्मचारी को उठाया, डॉक्टरों से भी हुई पूछताछ, जानें पूरा मामला  बरेली। फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाए जाने की आशंका में दिल्ली पुलिस ने शनिवार को बरेली में बड़ी कार्रवाई की। दिल्ली के मौरिस नगर थाने की पुलिस ने सीएमओ कार्यालय परिसर स्थित दिव्यांगजन प्रमाणपत्र का
5 दिन