बरेली: हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर लौटे शिवभक्तों का भव्य स्वागत। रिपोर्ट विकास ठाकुर ब्यूरो चीफ बरेली बरेली, फतेहगंज पूर्वी। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटे करीब 250 डाक कांवड़ियों का जत्था बुधवार को फतेहगंज पूर्वी नगर पहुंचा। नगर में प्रवेश करते ही शिवभक्तों का श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं, पुष्पवर्षा

बरेली: हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर लौटे शिवभक्तों का भव्य स्वागत।
रिपोर्ट विकास ठाकुर ब्यूरो चीफ बरेली
बरेली, फतेहगंज पूर्वी। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटे करीब 250 डाक कांवड़ियों का जत्था बुधवार को फतेहगंज पूर्वी नगर पहुंचा। नगर में प्रवेश करते ही शिवभक्तों का श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं, पुष्पवर्षा और तिलक लगाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान पूरा नगर हर-हर महादेव और भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा। जत्था 14 अगस्त को रामसेवक शर्मा की अगुवाई और कांवड़ संघ के पुजारी पंडित मनीष चंद शर्मा की देखरेख में हरिद्वार से गंगाजल लेने के लिए रवाना हुआ था। बुधवार को नगर के चौराहे पर पहुंचने पर नगर पंचायत अध्यक्ष संजय पाठक समेत अन्य श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया और प्रसाद वितरित किया। डीजे की धुन पर शिवभक्तों ने जमकर नृत्य किया। स्वागत कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष संजय पाठक, ग्राम पंचायत बीलपुर के प्रधान विनोद प्रकाश मिश्रा, अवधेश शर्मा, अरविंद गुप्ता, शिवनंदन शंखधार, पवन गुप्ता, राजाराम गुप्ता, वीरेश मिश्रा, अनिल गुप्ता और रतिराम सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फतेहगंज पूर्वी के कस्बा इंचार्ज लक्ष्मी नारायण, हेड कांस्टेबल आकाश ठाकुर और नीरज सिंह पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। टिसुआ चौराहे पर खाटू श्याम मंदिर के प्रबंधक कौशल वर्मा तथा तिलहर चौराहे पर प्रशांत मिश्रा उर्फ चिक्की ने भी कांवड़ियों का स्वागत किया। जत्थे के मुख्य आयोजक रामसेवक शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी कांवड़िए करीब 72 घंटे में पैदल यात्रा कर हरिद्वार से छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ पहुंचेंगे और भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ संघ के पुजारी पंडित मनीष शर्मा ने बताया कि 19 अगस्त को छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ पहुंचकर कांवड़िए भोलेनाथ को गंगाजल समर्पित करेंगे। इस अवसर पर डॉ. विनोद मिश्रा, गया प्रसाद शर्मा, श्यामा चरण सागर, अवधेश शर्मा, रतिराम, राजाराम गुप्ता, शिवनंदन शंखधार, अरविंद गुप्ता, अनिल गुप्ता समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
ब्यूरो चीफ विकास ठाकुर
यह भी पढ़ें

BAREILLY NEWS: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से लूट, कान से कुंडल खींचकर भागे बाइक सवार लुटेरे, रिपोर्ट दर्ज बरेली। कैंट थाना क्षेत्र में सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से बाइक सवार लुटेरों ने कुंडल लूट लिया। बदमाशों ने पीछे से आकर महिला के कान पर झपट्टा मारा और कुंडल खींचकर भाग निकले। कुंडल इतनी ज

बरेली में महिलाओं के लिए हॉस्टल, बुजुर्गों के लिए बनेगा दादा-दादी पार्क, DM ने तैयार किया खाका, जानें पूरा प्लान बरेली। बरेली शहर की तस्वीर आने वाले दिनों में बदली नजर आ सकती है। कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षित हॉस्टल, बुजुर्गों के लिए दादा-दादी पार्क, वाहनों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग और शहर को नया

