बरेली होटल में कमरा नहीं मिला तो दबंगों ने संचालक पर तान दिया तमंचा, CCTV-LED तोड़े, स्टाफ से की मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार Jul 29, 2026 up news पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में होटल में कमरा न मिलने पर युवकों ने होटल में घुसकर संचालक और कर्मचारियों के साथ मारपीट की, तमंचा
बरेली होटल में कमरा नहीं मिला तो दबंगों ने संचालक पर तान दिया तमंचा, CCTV-LED तोड़े, स्टाफ से की मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार Jul 29, 2026 up se Bareilly 24/7 news पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में होटल में कमरा न मिलने पर युवकों ने होटल में घुसकर संचालक और कर्मचारियों के साथ मारपीट की, तमंचा तान दिया और जमकर तोड़फोड़ कर दी। एक सप्ताह बाद पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया है। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं।
थाना क्षेत्र के तुलाशेरपुर रोड स्थित होटल रेजीडेंसी में 21 जुलाई को कुछ युवक पार्टी करने पहुंचे थे। आरोप है कि उन्होंने अतिरिक्त कमरा मांगा, लेकिन होटल में कमरा उपलब्ध न होने पर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते युवक उग्र हो गए और होटल में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और तोड़फोड़ शुरू कर दी। होटल में लगे CCTV कैमरे, LED और मुख्य गेट तोड़ दिया। इस दौरान होटल संचालक पर तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।
एक हफ्ते बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी घटना के बाद इज्जतनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान फतेहगंज पश्चिमी निवासी 19 वर्षीय अनुप का नाम सामने आया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पीसी आजाद इंटर कॉलेज के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ मौजूद एक बाल अपचारी को भी पुलिस संरक्षण में लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। इसके बाद मुकदमे में आयुध अधिनियम की धाराएं भी जोड़ दी गईं।
पूछताछ में कबूला पूरा घटनाक्रम पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने होटल आया था। अतिरिक्त कमरा न मिलने पर सभी गुस्से में आ गए। कहासुनी बढ़ने पर साथियों ने होटल संचालक पर तमंचा तान दिया और सभी ने मिलकर होटल में जमकर तोड़फोड़ की। वारदात के बाद सभी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस का कहना है कि वारदात में शामिल अन्य युवकों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि पूरे गैंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें

फर्जी फर्म और कूटरचित बिलों से जीएसटी लाभ लेने वाला आरोपी गिरफ्तार। बरेली। फर्जी फर्म और कूटरचित बिलों के माध्यम से जीएसटी का अनुचित लाभ लेने के मामले में आंवला पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोटोरोला कंपनी का एक मोबाइल फोन और पैन कार्ड की छायाप्रति बरामद की ह

बेटी जिस्मानी रिश्ता बनाकर करती थी रिकॉर्ड, पिता करता था पैसों की वसूली, बस्ती में SO की मौत के बाद बेटी-पिता के इस गंदे खेल का हुआ पर्दाफाश बस्ती जिले में रिश्तों की आड़ में रची गई एक खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हुआ है. जिस खाकी पर इलाके में सुरक्षा का जिम्मा था, वही खाकी इस बार ब्लैकमेलिंग के एक शात

