बरेली वर्दी में दारू पार्टी करने की वीडियो वायरल, हेड कांस्टेबल सस्पेंड Posted on July 29, 2026 by Bareilly 24/7News बरेली। सोशल मीडिया पर वर्दीधारी पुलिसकर्मियों का कुछ लोगों के साथ शराब पार्टी करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। वही होमगार्ड के खिलाफ कार्रव

बरेली वर्दी में दारू पार्टी करने की वीडियो वायरल, हेड कांस्टेबल सस्पेंड
Posted on July 29, 2026 by Bareilly 24/7News
बरेली। सोशल मीडिया पर वर्दीधारी पुलिसकर्मियों का कुछ लोगों के साथ शराब पार्टी करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। वही होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला कमांडेंट को लिखा गया है। यह वीडियो मंगलवार शाम को वायरल हुआ था। इसमें कुछ लोगों के साथ वर्दीधारी पुलिसकर्मी दारू पार्टी के रहे थे। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी अनुराग आर्य ने वीडियो में दिख रहे डायल-112 की पीआरवी-5499 पर तैनात हेड कांस्टेबल पन्नूलाल को सस्पेंड कर दिया। जबकि होमगार्ड फूलचंद्र के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला कमांडेंट होमगार्ड को पत्र भेजा गया है। एसएसपी ने दोनों पर कार्रवाई करके विभागीय जांच के निर्देश दिए है। पुलिस की जांच मे सामने आया कि वायरल वीडियो 26 मार्च 2025 का है। यह वीडियो सीबीगंज थाना क्षेत्र की परसाखेड़ा चौकी के पास स्थित एक फैक्ट्री कार्यालय मे आयोजित फतेहगंज पश्चिमी निवासी आकाश गंगवार की जन्मदिन पार्टी का है। पार्टी में दोनों पुलिसकर्मी भी शामिल हुए थे। उसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया। जिसे मंगलवार को करीब सवा साल बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल कर दिया गया।
यह भी पढ़ें

बरेली में 67 दरोगाओं का तबादला: SSP ने एक झटके में बदले थाने और चौकियों के प्रभारी, देखें किसे कहां भेजा बरेली। बरेली में पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। कानून-व्यवस्था को लेकर एसएसपी अनुराग आर्य ने 67 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। इनमें थानों में तैनात दरोगाओं के साथ कई चौकी

फतेहगंज पूर्वी में कल रहेगी विद्युत बंदी, 13 घंटे चलेगा ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि का काम फतेहगंज पूर्वी, बरेली। विद्युत विभाग द्वारा फतेहगंज पूर्वी विद्युत उपकेंद्र पर पावर ट्रांसफार्मर नंबर-1 की क्षमता वृद्धि का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 9 सितंबर 2026 को सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक विद्युत आपूर्त

