बरेली 24/7 न्यूज

बरेली: रक्षाबंधन कार्यक्रम में भीड़ और जाम ने उठाए व्यवस्थाओं पर सवाल, विपक्ष ने मेयर उमेश गौतम और पार्थ गौतम फाउंडेशन को घेरा बरेली। महापौर उमेश गौतम और पार्थ गौतम फाउंडेशन की ओर से बरेली क्लब में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम को लेकर अब व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में म

बरेली: रक्षाबंधन कार्यक्रम में भीड़ और जाम ने उठाए व्यवस्थाओं पर सवाल, विपक्ष ने मेयर उमेश गौतम और पार्थ गौतम फाउंडेशन को घेरा बरेली। महापौर उमेश गौतम और पार्थ गौतम फाउंडेशन की ओर से बरेली क्लब में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम को लेकर अब व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं के पहुंचने के बाद सड़क पर जाम और भीड़ की स्थिति बनी, जिसके बाद पुलिस को मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभालनी पड़ी। कार्यक्रम में शामिल कुछ महिलाओं ने आरोप लगाया कि उन्हें कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई थी, लेकिन वापस घर जाने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए। भीड़ और गर्मी के बीच 40 वर्षीय रेखा की तबीयत बिगड़ने की बात भी सामने आई। उन्हें 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. शैलेश रंजन के अनुसार, महिला को सफोकेशन के कारण चक्कर आया था और रास्ते में उन्हें होश आ गया था। धक्कामुक्की के दौरान लगी गुम चोट के कारण उन्हें दर्द भी था। उपचार के बाद महिला और उनके साथ आई अन्य महिलाएं अस्पताल से चली गईं। पुलिस को संभालनी पड़ी व्यवस्था सीओ प्रथम आशुतोष शिवम के मुताबिक भीड़ अधिक होने की सूचना मिलने पर आसपास के थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया गया। वहीं सिटी मजिस्ट्रेट राजेश वर्मा ने कहा कि बरेली क्लब में कार्यक्रम होने की जानकारी प्रशासन को नहीं थी और अनुमति से जुड़े सवाल भी सामने आए हैं। विपक्ष ने उठाए गंभीर सवाल घटना को लेकर विपक्ष ने महापौर उमेश गौतम और पार्थ गौतम फाउंडेशन के आयोजन पर सवाल खड़े किए हैं। विपक्ष का कहना है कि यदि कार्यक्रम का उद्देश्य वास्तव में महिलाओं को सम्मान और रक्षाबंधन का पर्व मनाना था, तो भीड़ के अनुरूप आवागमन, निकासी, चिकित्सा सुविधा और सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था पहले से क्यों नहीं की गई? विपक्ष ने सवाल किया कि क्या इतने बड़े आयोजन में महिलाओं को बुलाना केवल राजनीतिक प्रचार और जनसमर्थन दिखाने तक सीमित था? यदि कार्यक्रम पूरी तरह व्यवस्थित था, तो पुलिस को भीड़ नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल क्यों लगाना पड़ा और महिलाओं को घर वापसी की परेशानी क्यों उठानी पड़ी? हालांकि, कार्यक्रम में अव्यवस्था होने के आरोपों से महापौर उमेश गौतम ने इनकार किया है। उन्होंने कार्यक्रम को सुचारू बताया है। अब बड़ा सवाल यह है कि रक्षाबंधन जैसे सामाजिक आयोजन में जनता की सुविधा और सुरक्षा प्राथमिकता थी या राजनीतिक प्रदर्शन? कार्यक्रम की अनुमति, भीड़ प्रबंधन, परिवहन व्यवस्था और चिकित्सा इंतजामों को लेकर स्थिति स्पष्ट होना जरूरी है, ताकि सामने आ सके कि आयोजन में वास्तव में कितनी तैयारी की गई थी।

यह भी पढ़ें

बरेली में 67 दरोगाओं का तबादला: SSP ने एक झटके में बदले थाने और चौकियों के प्रभारी, देखें किसे कहां भेजा  बरेली। बरेली में पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। कानून-व्यवस्था को लेकर एसएसपी अनुराग आर्य ने 67 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। इनमें थानों में तैनात दरोगाओं के साथ कई चौकी
18 घं.

फतेहगंज पूर्वी में कल रहेगी विद्युत बंदी, 13 घंटे चलेगा ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि का काम फतेहगंज पूर्वी, बरेली। विद्युत विभाग द्वारा फतेहगंज पूर्वी विद्युत उपकेंद्र पर पावर ट्रांसफार्मर नंबर-1 की क्षमता वृद्धि का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 9 सितंबर 2026 को सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक विद्युत आपूर्त
2 दिन

अज्ञात वाहन की टक्कर से नंदी महाराज की मौत, पुलिस व गौ सेवकों ने कराया विधि-विधान से अंतिम संस्कार फरीदपुर। थाना फरीदपुर क्षेत्र में एमपी एग्रो प्लांट के सामने एक दर्दनाक हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से नंदी महाराज की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना गौ सेवक राम लड़ाई को मिली, जिसके बाद उन्ह