बरेली 24/7 न्यूज

बरेली में 320 करोड़ के वक्फ घोटाले का दावा, मौलाना रजवी ने DM को सौंपे 50 पन्नों के सबूत ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने बरेली में 320 करोड़ रुपये के वक्फ संपत्ति घोटाले का आरोप लगाया है. उन्होंने बहेड़ी और सदर तहसील के दो बड़े मामलों में वक्फ भूमि की अनियमितताओ

बरेली में 320 करोड़ के वक्फ घोटाले का दावा, मौलाना रजवी ने DM को सौंपे 50 पन्नों के सबूत ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने बरेली में 320 करोड़ रुपये के वक्फ संपत्ति घोटाले का आरोप लगाया है. उन्होंने बहेड़ी और सदर तहसील के दो बड़े मामलों में वक्फ भूमि की अनियमितताओं का दावा किया. साथ ही जिलाधिकारी को 50 पेज के दस्तावेज सौंपे हैं. ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने वक्फ संपत्तियों में बड़े घोटाले का आरोप लगाते शुक्रवार को जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे. उन्होंने करीब 50 पन्नों के दस्तावेज जिला प्रशासन को सौंपते हुए दावा किया कि केवल बरेली में ही लगभग 320 करोड़ रुपये की वक्फ संपत्तियों में घोटाला हुआ है.

दस्तावेजों में दो प्रमुख मामलों का किया उल्लेख मौलाना रजवी ने बताया कि दस्तावेजों में दो प्रमुख मामलों का उल्लेख किया गया है. पहला मामला बहेड़ी तहसील के गांव जाम सावंत का है. उनका आरोप है कि यहां करीब 1400 बीघा वक्फ भूमि में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है. उनका दावा है कि इस जमीन का कुछ हिस्सा पहले ही बेचा जा चुका है, जबकि शेष जमीन को बेचने की तैयारी चल रही है.

मौलाना के मुताबिक, मौजूदा बाजार मूल्य के आधार पर इस भूमि की कीमत करीब 220 करोड़ रुपये है. जबकि दूसरा मामला सदर तहसील के गांव चंद्रपुर बिजपुरी का बताया गया. मौलाना रजवी का कहना है कि शहरी क्षेत्र में आने के बाद इस जमीन की कीमत करीब 100 करोड़ रुपये हो गई थी, लेकिन इसे भी नियमों के विपरीत बेच दिया गया.

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी साधा निशाना मौलाना रजवी बरेलवी ने अस दौरान समाजवादी पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि उनसे लगातार वक्फ घोटाले के सबूत मांगे जा रहे थे. इसी कारण उन्होंने अब सभी दस्तावेज जिला प्रशासन को सौंप दिए हैं. उनका आरोप है कि वक्फ की संपत्तियां गरीबों और धार्मिक कार्यों के लिए सुरक्षित थीं, लेकिन जिम्मेदार लोगों और कथित भू-माफियाओं की मिलीभगत से उन्हें कौड़ियों के भाव बेच दिया गया.

उन्होंने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. साथ ही अपील की कि अगर जांच में आरोप सही पाए जातो हैं तो दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए. फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ें

बरेली में 67 दरोगाओं का तबादला: SSP ने एक झटके में बदले थाने और चौकियों के प्रभारी, देखें किसे कहां भेजा  बरेली। बरेली में पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। कानून-व्यवस्था को लेकर एसएसपी अनुराग आर्य ने 67 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। इनमें थानों में तैनात दरोगाओं के साथ कई चौकी
18 घं.

फतेहगंज पूर्वी में कल रहेगी विद्युत बंदी, 13 घंटे चलेगा ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि का काम फतेहगंज पूर्वी, बरेली। विद्युत विभाग द्वारा फतेहगंज पूर्वी विद्युत उपकेंद्र पर पावर ट्रांसफार्मर नंबर-1 की क्षमता वृद्धि का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 9 सितंबर 2026 को सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक विद्युत आपूर्त
2 दिन

अज्ञात वाहन की टक्कर से नंदी महाराज की मौत, पुलिस व गौ सेवकों ने कराया विधि-विधान से अंतिम संस्कार फरीदपुर। थाना फरीदपुर क्षेत्र में एमपी एग्रो प्लांट के सामने एक दर्दनाक हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से नंदी महाराज की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना गौ सेवक राम लड़ाई को मिली, जिसके बाद उन्ह