बरेली 24/7 न्यूज

बरेली में 14 सितंबर से शुरू होगी अग्निवीर सेना भर्ती, 12 जिलों के हजारों अभ्यर्थी होंगे शामिल बरेली। भारतीय सेना की अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर सेना भर्ती रैली-2026 का आयोजन बरेली में किया जाएगा। जाट रेजिमेंट सेंटर, बरेली परिसर में 14 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक चलने वाली भर्ती रैली में बरेली समेत

बरेली में 14 सितंबर से शुरू होगी अग्निवीर सेना भर्ती, 12 जिलों के हजारों अभ्यर्थी होंगे शामिल बरेली। भारतीय सेना की अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर सेना भर्ती रैली-2026 का आयोजन बरेली में किया जाएगा। जाट रेजिमेंट सेंटर, बरेली परिसर में 14 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक चलने वाली भर्ती रैली में बरेली समेत उत्तर प्रदेश के 12 जिलों के हजारों अभ्यर्थी शामिल होंगे। भर्ती रैली की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। सेना के अधिकारियों ने बताया कि भर्ती रैली में बरेली, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, सीतापुर, संभल, पीलीभीत, हरदोई, फर्रुखाबाद और बदायूं के अभ्यर्थी शामिल होंगे। बड़ी संख्या में युवाओं के पहुंचने को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से यातायात, सुरक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता और परिवहन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सेना भर्ती की प्रक्रिया निर्धारित मानकों के अनुसार पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ कराई जाए। अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और भर्ती स्थल पर शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। सेना के अधिकारियों ने पुलिस एवं प्रशासन से पूर्व की भर्ती रैलियों की तरह सहयोग की अपेक्षा की। बैठक में लोक निर्माण विभाग को आवश्यकतानुसार रोड रोलर, ट्रैक्टर-ट्रॉली आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। विद्युत विभाग को जरूरत के अनुसार जनरेटर की सुविधा उपलब्ध कराने को कहा गया। स्वास्थ्य विभाग को 108 एंबुलेंस, चिकित्सकों की टीम और आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं के साथ तैनात रहने के निर्देश दिए गए। अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों के सत्यापन एवं सहायता के लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगाने को कहा गया। रोडवेज के एआरएम को भर्ती संबंधी जानकारी वाले फ्लैक्स लगाने तथा अभ्यर्थियों के लिए परिवहन की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा फायर ब्रिगेड को आवश्यक अग्निशमन व्यवस्थाएं करने तथा जिला पंचायत राज विभाग को पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मियों की तैनाती करने के निर्देश दिए गए। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि नगर निगम की ओर से भर्ती स्थल पर बायो टॉयलेट, वाटर टैंक और सफाई कर्मियों की व्यवस्था की जाएगी। विभिन्न स्थानों पर डस्टबिन रखवाकर नियमित सफाई व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक रजनीश अय्यर, सूबेदार मेजर अनिल कुमार नायक, सूबेदार संजय कुमार, अपर जिलाधिकारी नगर अविनाश त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, एसपी यातायात मोहम्मद अकमल खान, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, डिप्टी सीएमओ, एआरएम रोडवेज सहित जिला प्रशासन और सेना के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो चीफ — विकास सिंह, बरेली

यह भी पढ़ें

बरेली में 67 दरोगाओं का तबादला: SSP ने एक झटके में बदले थाने और चौकियों के प्रभारी, देखें किसे कहां भेजा  बरेली। बरेली में पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। कानून-व्यवस्था को लेकर एसएसपी अनुराग आर्य ने 67 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। इनमें थानों में तैनात दरोगाओं के साथ कई चौकी
18 घं.

फतेहगंज पूर्वी में कल रहेगी विद्युत बंदी, 13 घंटे चलेगा ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि का काम फतेहगंज पूर्वी, बरेली। विद्युत विभाग द्वारा फतेहगंज पूर्वी विद्युत उपकेंद्र पर पावर ट्रांसफार्मर नंबर-1 की क्षमता वृद्धि का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 9 सितंबर 2026 को सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक विद्युत आपूर्त
2 दिन

अज्ञात वाहन की टक्कर से नंदी महाराज की मौत, पुलिस व गौ सेवकों ने कराया विधि-विधान से अंतिम संस्कार फरीदपुर। थाना फरीदपुर क्षेत्र में एमपी एग्रो प्लांट के सामने एक दर्दनाक हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से नंदी महाराज की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना गौ सेवक राम लड़ाई को मिली, जिसके बाद उन्ह