बरेली में हादसा: गंगाजल लेने जा रहे कांवड़िया की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम। बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र में रविवार रात हुए हादसे में बाइक सवार कांवड़िये की मौत हो गई। वह जत्थे के साथ गंगाजल लेने कछला घाट जा रहे थे। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। बरेली के बिथरी चैनपु

बरेली में हादसा: गंगाजल लेने जा रहे कांवड़िया की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम।
बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र में रविवार रात हुए हादसे में बाइक सवार कांवड़िये की मौत हो गई। वह जत्थे के साथ गंगाजल लेने कछला घाट जा रहे थे। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर मानपुर निवासी 36 वर्षीय पंकज की रविवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। वह गांव के करीब 30 साथियों के संग गंगाजल लेने बाइक से कछला जा रहे थे। भमोरा थाना क्षेत्र में सरदार नगर पुल के पास उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। हादसा डिवाइडर से बाइक टकराने से हुआ या किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, यह अभी तक की जांच में स्पष्ट नहीं हो सका है। पंकज के भाई कुंवरपाल ने बताया कि रविवार शाम गांव से जत्था गंगाजल लेने के लिए रवाना हुआ था। सभी लोग बाइक से कछला जा रहे थे। सरदार नगर पुल के पास पहुंचने पर पंकज की बाइक हादसे का शिकार हो गई। परिवार के लोगों के मुताबिक, आशंका है कि बाइक डिवाइडर से टकराई या किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पंकज गंभीर रूप से घायल हो गए परिवार में मचा कोहराम सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पंकज की मौत की खबर मिलते ही जत्थे में शामिल लोगों ने उसके परिजन को सूचना दी और परिवार में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी रीना का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के परिवार में पत्नी और एक बेटा है। वह खेतीबाड़ी कर परिवार पालते थे।
यह भी पढ़ें

BAREILLY NEWS: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से लूट, कान से कुंडल खींचकर भागे बाइक सवार लुटेरे, रिपोर्ट दर्ज बरेली। कैंट थाना क्षेत्र में सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से बाइक सवार लुटेरों ने कुंडल लूट लिया। बदमाशों ने पीछे से आकर महिला के कान पर झपट्टा मारा और कुंडल खींचकर भाग निकले। कुंडल इतनी ज

बरेली में महिलाओं के लिए हॉस्टल, बुजुर्गों के लिए बनेगा दादा-दादी पार्क, DM ने तैयार किया खाका, जानें पूरा प्लान बरेली। बरेली शहर की तस्वीर आने वाले दिनों में बदली नजर आ सकती है। कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षित हॉस्टल, बुजुर्गों के लिए दादा-दादी पार्क, वाहनों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग और शहर को नया

