बरेली में सिद्धयोगियो ने गुरु पूर्णिमा पर किया गुरु पूजन मंत्र जाप ध्यान हवन भी किया। बरेली 24/7 न्यूज नेटवर्क प्रबंधक संपादक मनोज पाल के साथ । मो 7037699924 सिद्धयोगियों ने गुरु पूर्णिमा पर किया गुरुपूजन, मंत्र जाप ध्यान एवं हवन* सिल्वर स्टेट स्थित सिद्धयोग शक्ति दरबार ट्रस्ट के प्रांगण मे

बरेली में सिद्धयोगियो न्यू गुरु पूर्णिमा पर किया गुरु पूजन मंत्र जाप ध्यान हवन भी किया।
बरेली 24/7 न्यूज नेटवर्क
प्रबंधक संपादक मनोज पाल के साथ । मो 7037699924
सिद्धयोगियों ने गुरु पूर्णिमा पर किया गुरुपूजन, मंत्र जाप ध्यान एवं हवन* सिल्वर स्टेट स्थित सिद्धयोग शक्ति दरबार ट्रस्ट के प्रांगण में आज दिनांक 29/07/2025(बुधवार ) को *गुरु पूर्णिमा पर्व* भक्ति भाव से मनाया गया । कार्यक्रम का प्रारंभ *गुरु प्रदत्त मंत्र जाप* एवं *ध्यान* से हुआ । सुबह से ही देश के विभिन्न प्रांतों से आए विभिन्न सिद्ध साधक अपने गुरुदेव एवं गुरु मां का पूजन करने के लिए एकत्रित होने लगे। दोपहर 12:30 से *गुरु पूजन* आरंभ हुआ सिद्ध साधकों ने एक-एक करके *गुरुदेव गोविन्द जी* एवं *गुरुमाता आस्था जी* का पूजन किया। इस दौरान जो साधक बैठे थे वे सभी मंत्र जाप और ध्यान कर रहे थे। गुरुदेव गोविन्द जी ने संबोधित करते हुए कहा कि गुरु पूर्णिमा के दिन सिद्धगुरु के दाएं पैर के अंगूठे से विभिन्न शक्तियां प्रवाहित होती हैं जिन्हें साधक गंगाजल के माध्यम से गुरु के अंगूठे को स्नान कराकर शक्तिपूरित जल ग्रहण करता है तो वे शक्तियां साधक को प्राप्त हो जाती है और उसका कल्याण करती हैं। गुरुमाता आस्था जी ने कहा की जो अध्यात्म मार्ग पर चल पड़े हैं जिन्होंने गुरु को अपना लिया है उन्हें गुरु पूर्णिमा के दिन अपने गुरु के समक्ष उपस्थित होना होता है जो साधक प्रतिदिन अपने गुरु से नहीं मिल पाते हैं दूरदराज के इलाकों में रहते हैं वह भी आज के दिन अपने गुरु से मिलने उनका दर्शन एवं गुरु पूजन कर कृपा प्राप्त करने के लिए अवश्य उपस्थित होते हैं । गुरुपूजन शाम 6:30 बजे तक चला तत्पश्चात गुरु पूर्णिमा हवन का आयोजन हुआ ॐ गुरुवे नमः का जाप करते हुए हवन में आहुतियां दी गई। अंत में सभी साधकों ने गुरुदेव एवं गुरुमाता से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में रिचा मेहरोत्रा, राजीव शर्मा, सुमिधा मेहरोत्रा, शशि मिश्रा, कंचन अग्रवाल, देवेश मिश्रा, अवनीश मिश्रा, पुष्पी शर्मा,नेहा मिश्रा,विमल मेहरोत्रा,अनामिका मेहरोत्रा,मधुरलता वर्मा, अमर सिंह, वीर सिंह, मनोज सक्सेना,मुनीश राजपूत,शंकर लाल,प्रेम कुमार शर्मा,प्रबल कपूर,दीपक, पीयूष मिश्रा,कमल मेहरोत्रा,अनिल अवस्थी,विपिन शंखधर आदि सहित अनेक साधक उपस्थित रहे। यह जानकारी ट्रस्ट के सचिव डॉ कमल किशोर मेहरोत्रा ने दी। (*डॉ कमल किशोर मेहरोत्रा* ) सचिव सिद्ध योग शक्ति दरबार ट्रस्ट 88,सिल्वर स्टेट बरेली। मोबाइल 8445223399 ईमेल kmehrotra8@gmail.com
यह भी पढ़ें

बरेली में 67 दरोगाओं का तबादला: SSP ने एक झटके में बदले थाने और चौकियों के प्रभारी, देखें किसे कहां भेजा बरेली। बरेली में पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। कानून-व्यवस्था को लेकर एसएसपी अनुराग आर्य ने 67 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। इनमें थानों में तैनात दरोगाओं के साथ कई चौकी

फतेहगंज पूर्वी में कल रहेगी विद्युत बंदी, 13 घंटे चलेगा ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि का काम फतेहगंज पूर्वी, बरेली। विद्युत विभाग द्वारा फतेहगंज पूर्वी विद्युत उपकेंद्र पर पावर ट्रांसफार्मर नंबर-1 की क्षमता वृद्धि का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 9 सितंबर 2026 को सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक विद्युत आपूर्त

