बरेली 24/7 न्यूज

बरेली में महिला ने पी ली कुत्तों के कीड़े मारने की दवा, अस्पताल पहुंचते ही मौत मृतका का फाइल फोटो। साथ में मृतका की बेटियां। बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र में एक महिला ने घर में रखी कुत्तों के कीड़े मारने वाली जहरीली दवा पी ली। कुछ ही देर में उनकी हालत बिगड़ गई। घबराए परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पता

बरेली में महिला ने पी ली कुत्तों के कीड़े मारने की दवा, अस्पताल पहुंचते ही मौत

मृतका का फाइल फोटो। साथ में मृतका की बेटियां। बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र में एक महिला ने घर में रखी कुत्तों के कीड़े मारने वाली जहरीली दवा पी ली। कुछ ही देर में उनकी हालत बिगड़ गई। घबराए परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि जिला अस्पताल की मोर्चरी में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

मृतका की बेटी सुमन ने बताया कि उनके पिता की पेट (डॉग) शॉप है और उसी दुकान की आमदनी से पूरे परिवार का खर्च चलता है। रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे उसके पिता रोज की तरह घर से कुत्ता टहलाने निकले थे। घर में उस समय वह, उसकी छोटी बहन और भतीजा मौजूद थे।

इसी दौरान उसकी मां सरिता ने नहाने की बात कहकर आंगन में जाने की बात कही। कुछ देर बाद पता चला कि उन्होंने कुत्तों के कीड़े मारने वाली जहरीली दवा पी ली। देखते ही देखते उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और घर में अफरा-तफरी मच गई। बचाने की हर कोशिश रही नाकाम परिजन बिना समय गंवाए सरिता को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने तत्काल परीक्षण किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मोर्चरी के बाहर परिजनों की चीख-पुकार सुनकर वहां मौजूद लोगों की भी आंखें नम हो गईं। आखिर क्यों उठाया इतना बड़ा कदम? परिवार भी है हैरान सरिता ने यह कदम क्यों उठाया, इसका जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं है। परिजनों का कहना है कि उन्हें किसी तरह के विवाद, तनाव या अन्य वजह की जानकारी नहीं है। घटना इतनी अचानक हुई कि पूरा परिवार सदमे में है। परिवार के लोग भी यह समझ नहीं पा रहे कि आखिर सरिता ने ऐसा क्यों किया। घटना के काफी देर बाद तक बारादरी पुलिस को इसकी जानकारी नहीं थी। सूचना मिलने पर पुलिस नियमानुसार कार्रवाई करेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत से जुड़े सभी तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी।

यह भी पढ़ें

बरेली में 67 दरोगाओं का तबादला: SSP ने एक झटके में बदले थाने और चौकियों के प्रभारी, देखें किसे कहां भेजा  बरेली। बरेली में पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। कानून-व्यवस्था को लेकर एसएसपी अनुराग आर्य ने 67 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। इनमें थानों में तैनात दरोगाओं के साथ कई चौकी
18 घं.

फतेहगंज पूर्वी में कल रहेगी विद्युत बंदी, 13 घंटे चलेगा ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि का काम फतेहगंज पूर्वी, बरेली। विद्युत विभाग द्वारा फतेहगंज पूर्वी विद्युत उपकेंद्र पर पावर ट्रांसफार्मर नंबर-1 की क्षमता वृद्धि का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 9 सितंबर 2026 को सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक विद्युत आपूर्त
2 दिन

अज्ञात वाहन की टक्कर से नंदी महाराज की मौत, पुलिस व गौ सेवकों ने कराया विधि-विधान से अंतिम संस्कार फरीदपुर। थाना फरीदपुर क्षेत्र में एमपी एग्रो प्लांट के सामने एक दर्दनाक हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से नंदी महाराज की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना गौ सेवक राम लड़ाई को मिली, जिसके बाद उन्ह