बरेली 24/7 न्यूज

बरेली में बारिश बनी आफत: शाही क्षेत्र में मकान गिरने से चार लोग घायल, रामनगर ब्लॉक और पीएचसी में भरा पानी बरेली में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से सोमवार को दिन में रिमझिम तो रात में तेज बारिश हुई। बारिश के कारण शाही थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद में एक मकान गिर गया। इससे चार लोग घायल हो गए। वहीं,

बरेली में बारिश बनी आफत: शाही क्षेत्र में मकान गिरने से चार लोग घायल, रामनगर ब्लॉक और पीएचसी में भरा पानी

बरेली में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से सोमवार को दिन में रिमझिम तो रात में तेज बारिश हुई। बारिश के कारण शाही थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद में एक मकान गिर गया। इससे चार लोग घायल हो गए। वहीं, बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे आवागमन में लोगों को दिक्कत हुई। बरेली जिले में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण बारिश का दौर जारी है। सोमवार रात शाही थाना क्षेत्र के औरंगाबाद गांव में एक मकान ढह गया, जिससे परिवार के चार लोग घायल हो गए। हालांकि, किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। बारिश के कारण आंवला क्षेत्र के रामनगर में ब्लॉक कार्यालय और स्वास्थ्य केंद्र परिसर में भी जलभराव हो गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

सोमवार रात हुई तेज बारिश के कारण औरंगाबाद गांव में प्रेमवती का मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय प्रेमवती (50), उनका बेटा सुमित (16) और बेटियां संध्या (18) व मीरा (20) मलबे में दब गए। मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने मलबे में दबे चारों लोगों को बाहर निकाला। प्रेमवती ने बताया कि उनके पति सोहनलाल रात की ड्यूटी पर बिलासपुर स्थित बोतल फैक्टरी गए हुए थे।

मकान ढहने से हुआ काफी नुकसान मकान के मलबे में एक गाय, भैंस, मोटरसाइकिल और घर का पूरा सामान दब गया, जिससे परिवार को काफी नुकसान हुआ है। इस हादसे के बाद परिवार के सामने रहने और खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है। तहसीलदार मीरगंज आशीष कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिल गई है। राजस्व टीम को मौके पर भेजा गया है। नुकसान की रिपोर्ट मिलने के बाद मुआवजे के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी। विज्ञापन

सरकारी परिसरों में जलभराव आंवला क्षेत्र के रामनगर में विकासखंड कार्यालय और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बारिश का पानी भर गया। इससे लोगों और कर्मचारियों को आने-जाने में परेशानी हुई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर अंदर तक पानी भर गया था। मंगलवार सुबह अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों और तीमारदारों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यह समस्या बार-बार आती है। लोगों ने प्रशासन से पानी की निकासी के लिए स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है।

मौसम का हाल और पूर्वानुमान रविवार देर रात से ही तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हुई थी। सोमवार को न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री कम था। मंगलवार सुबह भी रुक-रुककर रिमझिम बारिश होती रही।

यह भी पढ़ें

बरेली में 67 दरोगाओं का तबादला: SSP ने एक झटके में बदले थाने और चौकियों के प्रभारी, देखें किसे कहां भेजा  बरेली। बरेली में पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। कानून-व्यवस्था को लेकर एसएसपी अनुराग आर्य ने 67 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। इनमें थानों में तैनात दरोगाओं के साथ कई चौकी
18 घं.

फतेहगंज पूर्वी में कल रहेगी विद्युत बंदी, 13 घंटे चलेगा ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि का काम फतेहगंज पूर्वी, बरेली। विद्युत विभाग द्वारा फतेहगंज पूर्वी विद्युत उपकेंद्र पर पावर ट्रांसफार्मर नंबर-1 की क्षमता वृद्धि का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 9 सितंबर 2026 को सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक विद्युत आपूर्त
2 दिन

अज्ञात वाहन की टक्कर से नंदी महाराज की मौत, पुलिस व गौ सेवकों ने कराया विधि-विधान से अंतिम संस्कार फरीदपुर। थाना फरीदपुर क्षेत्र में एमपी एग्रो प्लांट के सामने एक दर्दनाक हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से नंदी महाराज की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना गौ सेवक राम लड़ाई को मिली, जिसके बाद उन्ह