बरेली में उलमा बोले- आजमाइश का दौर है, सब्र से काम लें मुसलमान, बिना जरूरत न करें प्रदर्शन बरेली में आला हजरत के उर्स पर मथुरापुर स्थित जमीयतुर्रजा में इमाम अहमद रजा कॉन्फ्रेंस हुई। मुफ्ती मोहम्मद असजद रजा खां कादरी की सरपरस्ती में उलमा ने मुफ्ती-ए-आजम और ताजुश्शरिया पर प्रकाश डाला। मौलाना जाहिद ने

बरेली में उलमा बोले- आजमाइश का दौर है, सब्र से काम लें मुसलमान, बिना जरूरत न करें प्रदर्शन
बरेली में आला हजरत के उर्स पर मथुरापुर स्थित जमीयतुर्रजा में इमाम अहमद रजा कॉन्फ्रेंस हुई। मुफ्ती मोहम्मद असजद रजा खां कादरी की सरपरस्ती में उलमा ने मुफ्ती-ए-आजम और ताजुश्शरिया पर प्रकाश डाला। मौलाना जाहिद ने मुसलमानों से सब्र रखने और प्रदर्शन से बचने की अपील की।
बरेली में आला हजरत इमाम अहमद रजा खां फाजिले बरेलवी के उर्स पर मथुरापुर स्थित जमीयतुर्रजा में इमाम अहमद रजा कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। देश-विदेश के उलमा और सज्जादागान ने मुफ्ती-ए-आजम हिंद और ताजुश्शरिया की जिंदगी पर रोशनी डाली। दरगाह ताजुशरिया के सज्जादानशीन काज़ी-ए-हिन्दुस्तान मुफ्ती मोहम्मद असजद रजा खां कादरी की सरपरस्ती में कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सदारत जमात रजा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उर्स प्रभारी सलमान मियां की रही और जामत के राष्ट्रीय महासचिव फरमान मियां की निगरानी में देर रात तक तकरीर का सिलासिला जारी रहा।
मौलाना जाहिद ने अपनी तकरीर में कहा मजहब और मसलक से दूरी और आपसी अख्तेलाफ (मतभेद) का भी फायदा उठाया जा रहा है। मुसलमान दर्द और बेचैनी के हालात में फंसा है। आजमाइश के दौर से गुजर रहा है। लिहाजा मुसलमानों से अपील है कि सब्र से काम लें और बिना जरूरत प्रदर्शन करने से बचें। मुफ्ती आशिक हुसैन ने कहा कि मसलाके आला हजरत के खिलाफ बोलने वालों से ताल्लुकात खत्म कर दें। जो आला हजरत का नहीं वो किसी का नहीं हो सकता।
नफरती लोगों से दूर रहने की अपील मौलाना इंतजार अहमद ने कहा कि उन नफरती लोगों से बचें जो मुल्क को तोड़ने के लिए हिंदू और मुस्लिम के बीच खाई खोदना चाहते हैं। उलमा हिंदू मुस्लिम के बीच खाई पाटें और मस्जिदों से सौहार्द का संदेश दें। इसी तरह मुहद्दिस-ए-कबीर जिया उल मुस्तफा, काल्पी के सज्जादानशीन सैयद गियास मियां, मुफ्ती शमशाद हुसैन, मुफ्ती अख्तर हुसैन आलिमी, मुफ्ती अब्दुल मुस्तफा राधोल्वी, मुफ्ती शाहजाद आलम, मुफ्ती शकील बरेली आदि उलमा ने तकरीर की।
काजी-ए-हिंदुस्तान ने की खुसूसी दुआ रात को 1: 40 बजे सरकार मुफ्ती-ए-आजम हिंद के कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। काजी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती असजद मियां ने देश में अमन-ओ-चैन, प्यार मोहब्बत के लिए खुसूसी दुआ की। निजामत मौलाना गुलजार ने की। इससे पहले शाम को हुई महफिल में हाफिज सरफराज रजा ने कुरान शरीफ की तिलावत की। मुफ्ती अफजाल रजवी और मुफ्ती नश्तर फारूकी ने ताजुश्शरिया की जिंदगी पर रोशनी डाली। शाम को 7:14 पर सरकार ताजुश्शरिया के कुल की रस्म अदा की गई। दोपहर में असजद मियां ने जुमे की नमाज अदा कराई।
शनिवार का कार्यक्रम जमात रजा के प्रवक्ता समरान खान ने बताया कि शनिवार को उर्स स्थाल मदरसा जामियातुर्रजा में सुबह छह बजे कुरआन खव़ानी होगी। मुख्य कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा। तकरीर के बाद दोपहर को सरकार आला हजरत का कुल 2:38 बजे होगा
यह भी पढ़ें

BAREILLY NEWS: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से लूट, कान से कुंडल खींचकर भागे बाइक सवार लुटेरे, रिपोर्ट दर्ज बरेली। कैंट थाना क्षेत्र में सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से बाइक सवार लुटेरों ने कुंडल लूट लिया। बदमाशों ने पीछे से आकर महिला के कान पर झपट्टा मारा और कुंडल खींचकर भाग निकले। कुंडल इतनी ज

बरेली में महिलाओं के लिए हॉस्टल, बुजुर्गों के लिए बनेगा दादा-दादी पार्क, DM ने तैयार किया खाका, जानें पूरा प्लान बरेली। बरेली शहर की तस्वीर आने वाले दिनों में बदली नजर आ सकती है। कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षित हॉस्टल, बुजुर्गों के लिए दादा-दादी पार्क, वाहनों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग और शहर को नया

