बरेली: भोजीपुरा पुलिस ने डोडा तस्कर को किया गिरफ्तार, 5.635 किलोग्राम डोडा बरामद बरेली। जनपद बरेली के थाना भोजीपुरा पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक डोडा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5 किलोग्राम 635 ग्राम अवैध डोडा बरामद किया है

बरेली: भोजीपुरा पुलिस ने डोडा तस्कर को किया गिरफ्तार, 5.635 किलोग्राम डोडा बरामद बरेली। जनपद बरेली के थाना भोजीपुरा पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक डोडा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5 किलोग्राम 635 ग्राम अवैध डोडा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। बरामद डोडा को कब्जे में लेकर आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह यह मादक पदार्थ कहां से लाया था और किन लोगों तक इसकी आपूर्ति करता था। बरेली पुलिस का कहना है कि जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है बताया गया है कि आरोपी का नाम आजाद है जिस पर पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं।
यह भी पढ़ें

बेटी जिस्मानी रिश्ता बनाकर करती थी रिकॉर्ड, पिता करता था पैसों की वसूली, बस्ती में SO की मौत के बाद बेटी-पिता के इस गंदे खेल का हुआ पर्दाफाश बस्ती जिले में रिश्तों की आड़ में रची गई एक खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हुआ है. जिस खाकी पर इलाके में सुरक्षा का जिम्मा था, वही खाकी इस बार ब्लैकमेलिंग के एक शात

बरेली में श्रवण समाज ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, यूजीसी रोलबैक समेत कई मांगें उठाईं बरेली। सोमवार, 7 सितंबर 2026 को दामोदर पार्क, बरेली में श्रवण समाज के लोगों ने एकत्रित होकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रपति महोदय के नाम जिला अधिकारी, बरेली के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में समाज

