बरेली फिर पटरी किनारे मिला गाय का शव, डेयरी संचालकों की लापरवाही पर हिंदू संगठनों में आक्रोश बरेली। सद्भावना चौकी, प्रेमनगर क्षेत्र में पटरी के किनारे एक बार फिर गाय का शव मिलने से हिंदू संगठनों में रोष व्याप्त हो गया। सूचना मिलने पर राष्ट्रीय सेवा संघ की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी पुलि

बरेली फिर पटरी किनारे मिला गाय का शव, डेयरी संचालकों की लापरवाही पर हिंदू संगठनों में आक्रोश
बरेली। सद्भावना चौकी, प्रेमनगर क्षेत्र में पटरी के किनारे एक बार फिर गाय का शव मिलने से हिंदू संगठनों में रोष व्याप्त हो गया। सूचना मिलने पर राष्ट्रीय सेवा संघ की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। बताया गया कि एक डेयरी संचालक की पालतू गाय की मौत के बाद शव को उचित तरीके से निस्तारित करने के बजाय पटरी किनारे छोड़ दिया गया। मौके पर मौजूद डेयरी संचालक के भाई प्रेम यादव ने समय नहीं मिल पाने की बात कही। इस पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कड़ी नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदेश महामंत्री सोनू ठाकुर ने प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्षेत्र में पहले भी डेयरी संचालकों द्वारा मृत गायों के शव खुले स्थानों पर फेंकने की शिकायतें सामने आती रही हैं। इसके बावजूद प्रभावी कार्रवाई न होने से ऐसे मामलों पर रोक नहीं लग पा रही है। सोनू ठाकुर ने कहा कि गाय के शवों को इस तरह खुले में फेंकना किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन को केवल आश्वासन देने के बजाय जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो उच्च अधिकारियों से मिलकर पूरे मामले की शिकायत की जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की जाएगी। मौके पर थाना प्रभारी से भी कार्रवाई की मांग की गई, जिस पर पुलिस की ओर से जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इस दौरान गोरक्षक वंश राजपूत, गोरक्षक शिवम, गोरक्षक नैतिक सहित अन्य गोरक्षक मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें

बरेली में 67 दरोगाओं का तबादला: SSP ने एक झटके में बदले थाने और चौकियों के प्रभारी, देखें किसे कहां भेजा बरेली। बरेली में पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। कानून-व्यवस्था को लेकर एसएसपी अनुराग आर्य ने 67 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। इनमें थानों में तैनात दरोगाओं के साथ कई चौकी

फतेहगंज पूर्वी में कल रहेगी विद्युत बंदी, 13 घंटे चलेगा ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि का काम फतेहगंज पूर्वी, बरेली। विद्युत विभाग द्वारा फतेहगंज पूर्वी विद्युत उपकेंद्र पर पावर ट्रांसफार्मर नंबर-1 की क्षमता वृद्धि का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 9 सितंबर 2026 को सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक विद्युत आपूर्त

