बरेली: फरीदपुर में नंदी का रेस्क्यू, सिर में धंसी रस्सी काटकर कराया उपचार फरीदपुर (बरेली): थाना फरीदपुर क्षेत्र के जेड अड्डा के पास एक नंदी के सिर में कई दिनों से बेहद कसकर बंधी रस्सी के कारण गंभीर घाव हो गया था। बताया गया कि रस्सी सिर में धंस जाने से घाव सड़ने लगा था और नंदी लगातार दर्द से तड़प रहा

बरेली: फरीदपुर में नंदी का रेस्क्यू, सिर में धंसी रस्सी काटकर कराया उपचार फरीदपुर (बरेली): थाना फरीदपुर क्षेत्र के जेड अड्डा के पास एक नंदी के सिर में कई दिनों से बेहद कसकर बंधी रस्सी के कारण गंभीर घाव हो गया था। बताया गया कि रस्सी सिर में धंस जाने से घाव सड़ने लगा था और नंदी लगातार दर्द से तड़प रहा था। इसकी सूचना नगर पालिका फरीदपुर के बड़े बाबू आदेश शुक्ला द्वारा गौ सेवकों को दी गई। सूचना मिलते ही गौ सेवक विशाल सक्सेना और ऋषि देव मौके पर पहुंचे तथा स्थानीय लोगों की मदद से नंदी का सफल रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के दौरान नंदी के सिर में धंसी रस्सी को सावधानीपूर्वक काटकर हटाया गया और उसका प्राथमिक उपचार कराया गया। उपचार के बाद नंदी को सुरक्षित रूप से मुक्त कर दिया गया। पशु प्रेमी विकास ठाकुर (फरीदपुर तहसील) ने गौ सेवकों के इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए कहा कि समय पर रेस्क्यू होने से नंदी को बड़ी पीड़ा से राहत मिली।
यह भी पढ़ें

BAREILLY NEWS: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से लूट, कान से कुंडल खींचकर भागे बाइक सवार लुटेरे, रिपोर्ट दर्ज बरेली। कैंट थाना क्षेत्र में सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से बाइक सवार लुटेरों ने कुंडल लूट लिया। बदमाशों ने पीछे से आकर महिला के कान पर झपट्टा मारा और कुंडल खींचकर भाग निकले। कुंडल इतनी ज

बरेली में महिलाओं के लिए हॉस्टल, बुजुर्गों के लिए बनेगा दादा-दादी पार्क, DM ने तैयार किया खाका, जानें पूरा प्लान बरेली। बरेली शहर की तस्वीर आने वाले दिनों में बदली नजर आ सकती है। कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षित हॉस्टल, बुजुर्गों के लिए दादा-दादी पार्क, वाहनों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग और शहर को नया

