बरेली फरीदपुर तहसील में तैनात संग्रह अमीन की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम फरीदपुर। फरीदपुर तहसील में तैनात संग्रह अमीन प्रशांत सिंह तोमर की रविवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन उन्हें उपचार के ल

बरेली फरीदपुर तहसील में तैनात संग्रह अमीन की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम फरीदपुर। फरीदपुर तहसील में तैनात संग्रह अमीन प्रशांत सिंह तोमर की रविवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए बरेली ले गए थे, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक थाना फरीदपुर क्षेत्र के मोहल्ला फरकपुर निवासी प्रशांत सिंह तोमर करीब एक वर्ष से फरीदपुर तहसील में संग्रह अमीन के पद पर कार्यरत थे। बताया गया कि पिता की मृत्यु के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी मिली थी। शनिवार देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें फरीदपुर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर बताते हुए तत्काल बरेली ले जाने की सलाह दी। परिजन आनन-फानन में उन्हें बरेली लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रशांत सिंह तोमर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया है कि मृतक अपने पीछे तीन वर्षीय पुत्र अमीर को छोड़ गए हैं। घटना के बाद क्षेत्र में भी शोक की लहर है।
रिपोर्ट खालिद अंसारी यूपी हेड बरेली 24/7 न्यूज़
यह भी पढ़ें

बरेली में 67 दरोगाओं का तबादला: SSP ने एक झटके में बदले थाने और चौकियों के प्रभारी, देखें किसे कहां भेजा बरेली। बरेली में पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। कानून-व्यवस्था को लेकर एसएसपी अनुराग आर्य ने 67 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। इनमें थानों में तैनात दरोगाओं के साथ कई चौकी

फतेहगंज पूर्वी में कल रहेगी विद्युत बंदी, 13 घंटे चलेगा ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि का काम फतेहगंज पूर्वी, बरेली। विद्युत विभाग द्वारा फतेहगंज पूर्वी विद्युत उपकेंद्र पर पावर ट्रांसफार्मर नंबर-1 की क्षमता वृद्धि का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 9 सितंबर 2026 को सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक विद्युत आपूर्त

